ब्रेकिंग न्यूज़

“वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा

छपरा में बोले PM मोदी..SC, ST, OBC का हक छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है कांग्रेस : लेकिन मैं ऐसा नहीं होने दूंगा

13-May-2024 04:10 PM

By First Bihar

CHAPRA : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन से बिहार दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने पटना में रोड शो किया और आज हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और छपरा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों से एनडीए प्रत्याशी को वोट दिये जाने की अपील की। 


हाजीपुर और मुजफ्फरपुर के बाद पीएम मोदी छपरा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। छपरा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी के पक्ष में उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अपना वजूद बचाने के लिए इंडी गठबंधन के लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। दलित-पिछड़े और गरीबों का हक छीनकर मुसलमानों को देना चाहते हैं। 


हमने कांग्रेस के लोगों से पूछा था कि वह यह लिखकर दें कि एससी-एसटी और ओबीसी का आरक्षण मुसलमानों को नहीं दोगे। धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दोगे। आज तीन सप्ताह से इन लोगों के मुंह पर ताला लगा हुआ है। लेकिन मोदी की गारंटी है कि मेरे रहते दलित-पिछड़ों और आदिवासियों की हकमारी नहीं होने दूंगा। 


उन्होंने राजद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं जब भी बिहार आता हूं तो आरजेडी वालों को कहता हूं कि वह अपने काम पर बिहार के लोगों से वोट मांगे। लोगों की हत्या और अपहरण, यही राजद वालों का काम था। उनके पास एकमात्र यही रिपोर्ट कार्ड तो है।