बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
21-Apr-2023 07:58 PM
By First Bihar
PATNA: देश के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को ईद का चांद नजर आया है। ऐसे में कल यानी शनिवार को पूरे देश में ईद मनाई जाएगी। भारत में शुक्रवार की शाम मुस्लिम समुदाय के लोग बेसब्री से ईद के चांद का इंतजार कर रहे थे, आखिरकार देर शाम को दीदार-ए-चांद हुआ। अरब देशों में गुरुवार को ईद का चांद देखा गया था, जिसके बाद शुक्रवार को भारत में आखिरी जुमे को अलविदा नमाज पढ़ी गई।
दरअसल, अरब देशों सऊदी अरब, यूएई, कतर समेत खाड़ी देशों में 20 अप्रैल को ईद का चांद देखा गया था। जिसके बाद अरब देशों में शुक्रवार को ईद मनाई जा रही है। अब भारत में दिदार-ए-चांद होने के बाद पूरे देश में शनिवार को ईद मनाई जाएगी। शुक्रवार को भारत में अलविदा की नमाज पढ़ी गई।
रमजान का पाक माह पूरा होने के बाद इस्लामिक कैलेंडर के शव्वाल महीने के पहले दिन ईद मनाई जाती है। यह दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है। इस पवित्र महीने में मुसलमान रोजा रखते हैं और सूरज निकलने के बाद से सूरज के डूबने तक खाने-पीने से दूर रहते हैं।ईद को लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है।