खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
25-Mar-2021 02:57 PM
MUZAFFARPUR : नई दिल्ली से सहरसा जा रही (02554) वैशाली एक्सप्रेस में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया. बताया जा रहा है कि वैशाली एक्सप्रेस के एस-1 बोगी में अचानक एक महिला को प्रसव पीड़ा होनी शुरू हो गई जिसकी सूचना जब ट्रेन में मौजूद RPF की महिला आरक्षी टीम को मिली तो उन्होंने तुरंत महिला का प्रसव कराने में सहायता की.
आरक्षी मुकेश कुमार मीणा, महिला आरक्षी मुकेश कुमार मीणा, महिला आरक्षी हरप्रीत कौर, श्वेता लोधी ने सबसे पहले पेंट्रीकार से गर्म पानी आदि की व्यवस्था कराकर सोनपुर कंट्रोल को इसकी सूचना दी. उसके बाद बोगी में मौजूद पुरुष यात्रियों को दूसरे बोगी में भेज दिया उसके बाद खुद साड़ी का घेरा बनाकर चलती ट्रेन में ही महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवाई. महिला ने बेटे को जन्म दिया जिसकी किलकारी से पूरी बोगी गूंज उठी. इसके बाद महिला सिपाहियों ने महिला को बधाई दी और सब के साथ मिलकर सोहर भी गाया.
बाद में जब ट्रेन सोनपुर जंक्शन पर रुकी तो डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार कर जच्चा-बच्चा को वहां से लेकर अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. वहीं महिला सिपाहियों की इस पहल की ट्रेन में मौजूद सभी यात्रियों ने खूब तारीफ़ की.