राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
04-Jul-2021 08:08 PM
AURANGABAD: औरंगाबाद में ऑटो सवार मनचलों ने महिला के साथ छेड़खानी की। चलती ऑटो में जब महिला से जोर जबरदस्ती की गयी तब महिला ने इसका विरोध किया लेकिन तभी इसी दौरान अचानक महिला की गोद से 4 साल की मासूम बेटी सड़क पर जा गिरी। जिससे बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। बच्ची की मौत के बाद मनचले मौके से फरार हो गये। बच्ची के गिरने के बाद महिला भी ऑटो से कूद पड़ी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिला को रफीगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया है। अपने कलेजे के टूकड़े की मौत से महिला का रो-रोकर बुरा हाल है वही परिजनों ने कोहराम मचा हुआ है। घटना कासमा थाना क्षेत्र के नीमा बिगहा मोड़ की है।
पीड़ित महिला हुसैना कर्मा गांव की रहने वाली है जो अपनी चार माह की बेटी की इलाज के लिए क्लिनिक गयी हुई थी। डॉक्टर से दिखाकर लौटते वक्त नीमा मोड़ के पास दो मनचले ऑटो पर चढ़ गये और छेड़खानी करने लगे। जिसका महिला ने विरोध किया। इसी दौरान हुई हाथापाई में बच्ची चलती ऑटो में गोद से सड़क पर गिर पड़ी। बेटी के गिरने के बाद महिला भी ऑटो से कूद गयी। तभी ऑटो सवार मनचले मौके से फरार हो गये।
घटना में 4 माह की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिला को इलाज के लिए रफीगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया। परिजनों ने इस बाबत पुलिस को सूचना दी। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता ने कासमा थाने में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। गाजी कर्मा निवासी बसंत यादव और नन्हे यादव के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पुलिस दोनों मनचलों की गिरफ्तारी में जुट गयी है।