राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
01-Nov-2021 08:38 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: एक प्रत्याशी द्वारा दूसरे प्रत्याशी को अगवा किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों प्रत्याशी रिश्ते में चाचा-भतीजे लगते हैं। चाचा ने ही भतीजे का अपहरण कर लिया था। हालांकि घटना के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने सकुशल भतीजे को बरामद कर लिया। वही आरोपी चाचा समेत 6 अपहर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया जबकि अन्य 5 की तलाश जारी है।
औरंगाबाद के धुसरी पंचायत से मुखिया पद का चुनाव लड़ रहा वेद प्रकाश दीपक रविवार की शाम अचानक लापता हो गया। उसका मोबाइल भी स्वीच ऑफ बताने लगा। लापता होने के तुरंत बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका।
इसी दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि वेद प्रकाश को रिश्ते में चाचा लगने वाले इसी पंचायत से दूसरे मुखिया प्रत्याशी रविशंकर शर्मा के साथ देखा गय़ा है। जिसके बाद वेद प्रकाश के पिता तिलौती गांव निवासी अनील शर्मा ने प्रतिद्वंदी मुखिया प्रत्याशी रविशंकर शर्मा पर बेटे के अपहरण करने का आरोप लगाते हुए हसपुरा थाने में मामला दर्ज कराया।
थाने में मामला दर्ज होते ही हसपुरा पुलिस सक्रिय हो गयी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए झारखंड के छतरपुर थाना पुलिस की मदद से वेद प्रकाश को 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। सकुशल रिहाई के बाद वेद प्रकाश ने पुलिस को बताया कि उसे अगवा किया गया था। पंचायत चुनाव में वह खड़ा हुआ है और नामांकन वापसी की अंतिम तिथि दो नवम्बर है।
अपनी उम्मीदवारी को वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में हसपुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वेद प्रकाश को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मुखिया प्रत्याशी रविशंकर शर्मा समेत 6 अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया है जबकि पांच की तलाश जारी है।