ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / सेंट्रल बैंक में अपराधियों ने दिया लूट को अंजाम, कैश बॉक्स में रखे...

सेंट्रल बैंक में अपराधियों ने दिया लूट को अंजाम, कैश बॉक्स में रखे केवल 2 लाख लेकर चलते बने

19-Jan-2021 06:13 PM

By Alok

BETTIAH : बिहार में बेखौफ अपराधी हर दिन हत्या और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा खबर पश्चिम चंपारण जिले से है, यहां अपराधियों ने बैंक लूट की वारदात को अंजाम दिया है. हथियार से लैस होकर नकाबपोश अपराधी बैंक में लूट की घटना को अंजाम देने पहुंचे तो उन्हें निराशा झेलनी पड़ी. दरअसल बैंक के कैश बॉक्स में केवल 2 लाख रुपये ही मौजूद थे. अपराध अपराध ही जबरदस्त प्लानिंग के साथ लूट को अंजाम देने पहुंचे थे, लिहाजा 2 लाख रुपये ही लेकर वहां से चलते बने. 


वारदात बेतिया के मझौलिया की है, जहां दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक आलमगंज बाजार में चार नकाबपोश शातिर अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश शातिर लुटेरे सेंट्रल बैंक आलमगंज बाजार में प्रवेश कर घटना का अंजाम दी. अपराधी बैंक के गेट को भीतर से ताला बंद कर  बैंक के अंदर जमा निकासी करने आए ग्राहकों को पिस्टल के बल पर अपराधियों ने धमकाया और चुपचाप रहने पर विवश कर दिया और उसके बाद अपराधियों ने शाखा प्रबंधक अजय तिवारी, कैसियर अतुल कुमार सहित सभी बैंक कर्मियों को पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया और कैश बॉक्स में रखा 2 लाख रुपए लूटकर बड़ी आसानी से गेट का ताला खोल फिर बाहर से गेट में ताला लगाकर बाइक पर सवार हो फरार हो गये. 


लूट की घटना की सूचना मिलते ही दरोगा केके गुप्ता, अनुसंधान प्रभारी उदय कुमार, सुधांशु शेखर, एक के ठाकुर आदि दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू कर दिया.  घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस कप्तान उपेंद्र नाथ वर्मा सेंट्रल बैंक आलमगंज बाजार पहुंच बारीकी से जांच पड़ताल की. 


उन्होंने बताया कि घटना लगभग 3 बजे की है. बाइक पर सवार चार अपराधियों ने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया है. शाखा प्रबंधक अजय तिवारी के अनुसार 2 लाख की लूट हुई है. सीसीटीवी खंगाला जा रहा है. बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 


बताते चलें कि लगभग 1 सप्ताह के अंदर थाना क्षेत्र में राजघाट, मनरेगा कार्यालय, ब्याहुत ट्रेडर्स कुड़िया के गोदाम में चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. चोरों का मनोबल सातवें आसमान पर है. आए दिन हो रही चोरी और लूट की घटनाओं ने आम लोगो को दहशत में ला दिया है.