ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

सैनिटाइजर की बोतल में कैमरा लगा ONLINE EXAM में करता था धांधली, पटना पुलिस के हत्थे चढ़ गया सॉल्वर गैंग

09-Mar-2022 10:07 PM

PATNA: ONLINE परीक्षा में प्रश्न लीक कराने वाले सॉल्वर गैंग के चार सदस्यों को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा में इन लोगों ने धांधली की थी। रेलवे की परीक्षा में ये सबसे ज्यादा धांधली करते थे। 


गिरफ्तार सॉल्वर गैंग में एक शातिर मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले में भी शामिल था। वही यूपी में शिक्षक पात्रता परीक्षा के पेपर लीक में भी इनका हाथ था। आपकों जानकर आश्चर्य होगा कि यह गैंग सैनिटाइजर की बोतल में हिडेन कैमरा लगाते थे और छात्रों को ONLINE परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराते थे। जहां छात्रों को कैमरे पर प्रश्न पत्र दिखाता और सॉफ्टवेयर के जरिये सिस्टम हैक कर परीक्षा केंद्र के बाहर दूसरे से ऑन्सर सबमिट करवाता था। 


गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 18 लाख 78 हजार रुपये कैश बरामद किए गये है। इसके साथ ही 10 हिडेन कैमरा, 12 मोबाइल, 1 आईपैड, पेन ड्राइव, 5 वाइफाई राउटर, 2 एडॉप्टर, 3 मदर बोर्ड, 4 सीपीयू, 7 लैपटॉप,19 हार्ड डिस्क और 70 अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र भी बरामद किया है। 


पटना SSP मानवजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में नालंदा का अश्विनी सौरभ, पटना का तनिष्क कुमार, रुपेश कुमार और शिव शंकर कुमार शामिल है। इनका सरगना अश्विनी सौरभ है। हर दो महीने पर ये लोग अपना ठिकाना बदल लेते थे। नए फ्लैट में अपना ऑफिस चलाते थे। दानापुर में फिलहाल इन लोगों ने एक फ्लैट किराए पर लिया था जहां से सभी को गिरफ्तार किया गया है। 


news image


एसएसपी मानवजीत सिंह ने बताया कि ऑनलाइन एग्जाम सेंटर पर लगे जैमर का तोड़ भी इन शातिरों ने निकाल रखा था। जैमर फ्री हार्ड डिस्क का प्रयोग किया करते थे और परीक्षा केंद्र के सिटी हेड के साथ मिलकर हार्ड डिस्क को सेंटर के सर्वर में इंसर्ट करवा देते थे। छात्र परीक्षा केंद्र में रहता था और आईपी एड्रेस हैक कर अपने फ्लैट के कमरे से ये परीक्षा दिलाया करते थे।