ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम

Home / news / CCTV फुटेज में घर में घुसते दिखे चार संदिग्ध, मुकेश सहनी के पिता...

CCTV फुटेज में घर में घुसते दिखे चार संदिग्ध, मुकेश सहनी के पिता के हत्याकांड में पुलिस का खुलासा

17-Jul-2024 08:20 AM

By First Bihar

DARBHANGA: वीआईपी चीफ और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के अपराधियों ने सोमवार की देर रात बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद बिहार की सियासत में भूचाल आ गया है। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीजीपी आरएस भट्टी से फोन पर बात कर एक्शन लेने का कहा था। इस हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी ने बड़ा खुलासा किया है।


दरभंगा एसपी की तरफ से बयान जारी कर बताया गया है कि मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के घर के पास लगे सीसीपीवी से प्राप्त फुटेज में यह देखा गया कि रात 10.30 - 11:00 बजे के बीच 4 लोग घर के अंदर प्रवेश किये और कुछ देर घर के अंदर रहने के बाद बाहर निकल गए। 


पुलिस ने कहा है कि इन लोगों को चिन्हित कर डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। इनके मोबाइल डिटेल, पूर्व की हिस्ट्री, मृतक के साथ लेनदेन, देर रात्रि में घर मे जाने का कारण आदि बिंदुओ पर इन लोगों से पूछताछ के साथ-साथ अन्य लोगों से भी इन लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।


पुलिस के मुताबिक, अभी तक की जांच में यह पाया गया है कि इनमें दो लोगों ने मृतक से ब्याज पर पैसा उधार लिया था, तथा इनमें से एक संदिग्ध ने अपनी मोटरसाइकिल भी मृतक के पास लोन की सिक्युरिटी के रूप में रखी हुई थी जिसे छुड़ाने की बात करने ये लोग रात में गए थे। 


इनमें दो लोगों के साथ मृतक की दो दिन पहले कहा सुनी भी हुई थी, जिसमे दोनों संदिग्ध को सबक सिखाने की धमकी दी थी। फिलहाल कई बिंदुओं पर जांच जारी है। पुलिस ने जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करने के साथ ही इस मामले में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।