दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
19-Jul-2020 11:41 AM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: लॉकडाउन के दौरान भी बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. ताजा मामला जमुई में केस नहीं उठाने पर दबंगों ने सदर थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव में एक युवक को मुंह में गोली मार कर घायल कर दिया. गंभीर स्थिति में चिकित्सकों ने युवक को पटना रेफर कर दिया गया.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 15 मई को टाउन थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव में 4 फीट जमीन को लेकर देवनंद महतो और शिव शंकर यादव के बीच झड़प हो गई थी. जि में दोनों पक्षों की ओर से जमकर रोड़ेबाजी और गोलीबारी हुई थी. उसी मामले को लेकर देवानंद ने शिव शंकर यादव सहित अन्य लोगों के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
घटना के बाद दबंग शिव शंकर यादव ने देवानंद को केस नहीं उठाने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था. घटना के संबंध में टाउन थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दोनों के बीच कई सालों से जमीनी विवाद चला आ रहा है. उसी रंजिश को लेकर विकास महतो को गोली मारी गई है. घटना के बाद घायल युवक के पिता द्वारा दिए बयान के आधार पर 5 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. जल्द ही सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.