ब्रेकिंग न्यूज़

रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत

Home / news / कार की ऐसी विदाई: 18 साल पुरानी अपनी 'लकी कार' को कब्र में...

कार की ऐसी विदाई: 18 साल पुरानी अपनी 'लकी कार' को कब्र में दफनाया, 2000 कार्ड छपवा कर लोगों को भी किया आमंत्रित

08-Nov-2024 05:11 PM

By First Bihar

DESK: अपनी पुरानी कार को लोग या तो स्कैप करा देते है या फिर घर में शोभा की वस्तु बनाकर रखते हैं। या री-रजिस्ट्रेशन करवा कर उसे उपयोग में लाते हैं लेकिन गुजरात के पोलरा परिवार को अपनी 18 साल पुरानी लकी कार से इतना लगाव था कि उसे कब्र में दफना कर समाधि स्थल बनाने का फैसला लिया। इसके लिए बकायदा विदाई समारोह का आयोजन किया। इसमें शामिल होने के लिए 2 हजार निमंत्रण कार्ड भी छपवाया।  


मामला गुजरात के अमरेली जिले के लाठी तालुका के पदरशिंगा गांव की है जहां के रहने वाले संजय पोलरा और उनके परिवार ने अपनी प्यारी कार GJ05 CD7924 को गुरुवार को अंतिम विदाई दी। अंतिम विदाई पर पूरे गांव और अन्य लोगों को आमंत्रित करने के लिए उन्होंने 2000 इंविटेशन कार्ड तक छपवाया और सभी को निमंत्रण पत्र कार के विदाई समारोह में शामिल होने के लिए भेजा। पोलरा कुछ अलग करना चाहते थे इसलिए कार का विदाई समारोह करने का फैसला लिया। 


उन्होंने इस मौके पर पुजारी को बुलाया और पहले हिन्दू रिति रिवाज के साथ पूजा-पाठ किया फिर कार को फूलों से सजाकर जुलूस निकाला। अपने घर से खेत में ले गये जहां जेसीबी की मदद से कब्र खुदवाया गया है। उसी में कार को दफना दिया गया। कार की ‘समाधि’ स्थल पर पौधे भी लगाया गया। पोलरा ने बताया कि हम हर साल 7 नवंबर को इसके कब्र पर इकट्ठा होंगे। अपनी पसंदीदा कार में की गई सभी यात्राओं को याद करेंगे।


कार के मालिक संजय पोलरा ने बताया कि 2006 में उन्होंने इस कार को खरीदा था तब से वह हमारे परिवार का एक हिस्सा बन गया। इस कार ने समाज में हमारी प्रतिष्ठा बढ़ाई है। यह कार हमेशा हमारी यादों में बनी रहे हम यही चाहते हैं इसलिए इसकी याद में हर साल 7 नवंबर को समाधि स्थल पर इक्टठा होकर पेड़-पौधे लगाएंगे और अपनी लकी कार को याद करेंगे। संजय पोलरा की कार के प्रति इस सोच से लोग भी हैरान हैं। भारी संख्या में लोग विदाई समारोह में शामिल हुए। अब सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। 

news image


news image

news image