Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर
16-Feb-2023 07:12 PM
By First Bihar
PATNA: पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर थे। आज उनकी समाधान यात्रा का समापन पटना में आयोजित समीक्षा बैठक के साथ हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर से कह दिया कि कैबिनेट में कुछ ही जगह खाली है। वो मिल बैठकर बात कर लेंगे। जब चाहेंगे हो जाएगा।
सीएम नीतीश ने आगे कहा कि कुछ लोगों को पद से हटना पड़ा है और एकाध और सीट खाली हुआ है। इस मामले में बात कर लेंगे। जब भी चाहेंगे हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जितने लोग इस बार मंत्रिमंडल में हैं शायद ही कभी उतना रहा है। वहीं समाधान यात्रा के समापन पर सीएम नीतीश ने कहा कि समाधान यात्रा काफी अच्छा रहा। इस दौरान हमने पूरे बिहार में दौरा किया।
सीएम नीतीश ने कहा कि समाधान यात्रा के दौरान उन्होंने लोगों की बातें सुनी और विकास कार्यों की प्रगति को भी देखा। एमपी,एमएलए और एमएलसी ने भी अपनी बातें रखी। सभी की बातों पर हमने अमल किया। नीतीश ने कहा कि इस यात्रा की सफलता इसी से समझा जा सकता है कि बीजेपी के विधायकों और सांसदों ने सभी जगहों पर समाधान यात्रा में अपनी भागीदारी दी। समाधान यात्रा के दौरान हुई बैठकों में एमएलए, एमएलसी ने अपनी बातें रखी थी। मीटिंग में एक-एक चीज पर चर्चा की गई थी। हमने निर्देश दिया है कि जितनी बात समाधान यात्रा के दौरान सामने आई उन सभी को अंतिम रुप दिया जाएगा।