BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
09-Feb-2021 02:46 PM
PATNA : लंबे इंतजार के बाद नीतीश कैबिनेट का विस्तार हुआ लेकिन विस्तार के साथ ही मंत्रियों का विभाग तुरंत बट गया है दरअसल सरकार में शामिल घटक दलों के बीच विभागों का बंटवारा पहले ही हो चुका था और अब मंत्रियों को उनका विभाग दे दिया गया है उम्मीद के मुताबिक बीएसपी से जेडीयू में शामिल होने वाले मोहम्मद जमा था को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग दिया गया है जबकि शाहनवाज हुसैन को उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है
श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास विभाग, मदन सहनी को समाज कल्याण विभाग का जिम्मा दिया गया है. प्रमोद कुमार को गन्ना उद्योग एवं विधि विभाग की जिम्मेदारी मिली है. जबकि नितिन नवीन राज्य के नए पथ निर्माण मंत्री होंगे.
नारायण प्रसाद को पर्यटन विभाग का जिम्मा दिया गया है. जयंत राज ग्रामीण कार्य विभाग संभालेंगे. आलोक रंजन को कला संस्कृति एवं युवा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.


जनक राम को खान एवं भूतत्व विभाग का मंत्री बनाया गया है. सुनील कुमार को मध्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन की जिम्मेदारी दी गई है. उनके ऊपर शराबबंदी को सफल बनाने की जिम्मेदारी होगी.
संजय झा को जल संसाधन विभाग के साथ-साथ सूचना जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है.नीरज कुमार बब्लू को पर्यावण, सुबाष सिंह को सहकारिता, सुमित कुमार को विज्ञान प्रावैद्यकी, नारायण प्रसाद को पर्यटन,मो जमा खान को अल्पसंख्यक, शाहनबाज़ हुसैन को उद्योग, संजय कुमार झा को जल संसाधन और PRD, सम्राट चौधरी को पंचायती राज, सुभाष सिंह को सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.