बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
17-Feb-2021 11:50 AM
PATNA : राज्य में नई सरकार के गठन के बाद कैबिनेट विस्तार का काम पूरा हो गया है और अब सरकार का संतुलन बनाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नजर बिहार विधान परिषद में राज्यपाल कोटे से मनोनयन के साथ-साथ बोर्ड निगम और जिला स्तर की कमेटियों के गठन पर जा टिकी हैं. नीतीश कुमार इन सभी जगहों पर अपनी पार्टी के प्रमुख नेताओं कार्यकर्ताओं को एडजस्ट करना चाहते हैं और इसी कड़ी में आज वह जेडीयू कार्रालय में लगभग 100 नेताओं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे.
सीएम नीतीश कुमार थोड़ी देर पहले जेडीओ कार्यालय पहुंचे, यहां वह पहले से तय किए गए 100 कार्यकर्ताओं नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं. उन सभी को जेडीयू कार्यालय की तरफ से पहले ही वक्त दिया जा चुका है. नीतीश कुमार इन नेताओं से वन टू वन मीटिंग के जरिए इस बात को समझने की कोशिश करेंगे कि बोर्ड आयोग निगम और जिला 20 सूत्री कमेटियों में पार्टी के कैसे लोगों को प्रतिनिधित्व दिया जाए.
बीते साल विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद नीतीश कुमार लगातार जेडीयू कार्यालय आते रहे हैं और समय-समय पर पार्टी के कामकाज की समीक्षा भी करते रहे हैं. पिछले साल कोई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ आरसीपी सिंह को कमान इसीलिए सौंप दी थी कि वह सरकार के कामकाज के साथ-साथ से समय-समय पर पार्टी को भी स्वतंत्र तरीके से वक्त दे पाए. मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए आज के दिन पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को समय दिया गया है. वह भी जेडीयू कार्यालय पहुंच चुके हैं. सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सीएम नीतीश आखिर मुलाकात के बाद क्या कुछ कहते हैं.