मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
22-Jan-2020 11:51 AM
DELHI: CAA पर दायर याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता संशोधन कानून पर रोक लगाने से फिलहाल इनकार कर दिया है. हम आपको 5 प्वाइंट्स में बताते हैं कि आज सुप्रीम कोर्ट में CAA पर क्या-क्या हुआ.
1. 3 जजों की बेंच अंतरिम राहत नहीं दे सकती
CAA पर सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने कहा कि तीन जजों की बेंच इस मामले पर अंतरिम राहत नहीं दे सकती है. सीजेआई ने कहा कि 5 जजों की बेंच ही अंतरिम राहत दे सकती है. इसलिए अगली सुनवाई में इस केस को संवैधानिक पीठ में भेजने पर फैसला होगा.
2. कोई भी HC CAA से जुड़े मामलों को नहीं सुनेगी
नागरिकता संशोधन कानून पर दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कोई भी हाईकोर्ट CAA से जुड़े मामलों पर सुनवाई नहीं करेगा. सीजेआई ने कहा कि हाईकोर्ट नागरिकता संशोधन कानून से जुड़े मामलों को नहीं सुनेगी.
3. असम और त्रिपुरा में CAA का मामला अलग
सुप्रीम कोर्ट में नागरिकता संशोधन एक्ट पर दायर याचिकाओं को अलग-अलग कैटेगरी में बांट दिया है. इसके तहत असम, नॉर्थ ईस्ट के मसले पर अलग सुनवाई की जाएगी. वहीं, उत्तर प्रदेश में जो CAA की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है उसकी भी अलग से सुनवाई की जाएगी.
4. कोर्ट ने असम और त्रिपुरा सरकार से सूची मांगी
चीफ जस्टिस ने वकीलों से असम और नॉर्थ ईस्ट से दाखिल याचिकाओं पर आंकड़ा मांगा है. कोर्ट ने असम और त्रिपुरा सरकार से सूची मांगी है. कोर्ट का कहना है कि असम का मसला अलग भी किया जा सकता है. इसको लेकर अलग सुनवाई भी की जा सकती है.
5. केंद्र सरकार को नोटिस
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इस मामले में नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने सरकार से 4 हफ्तों में जवाब देने को कहा है. अब 5 हफ्तों के बाद इस मामले की अगली सुनवाई होगी.