अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
15-Jan-2022 07:57 AM
BUXAR : बक्सर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में भीषण आग लगी है और आग लगने के कारण एसबीआई मेन ब्रांच में सब कुछ जलकर खाक हो गया है. घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक आग तकरीबन रात के 2:30 से 3:00 के बीच लगी जिसके बाद लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना बैंक के अधिकारियों और फायर ब्रिगेड की टीम को दी.
दमकल की 6 गाड़ियां लगातार आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करती रही लेकिन आग ने पूरी तरीके से बैंक की शाखा को अपनी जद में ले लिया था और जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया. केवल लॉकर और कुछ अन्य हिस्सा ही सुरक्षित बचे हैं. आग किस वजह से लगी यह जानकारी सामने नहीं आ पाई है लेकिन में पहली नजर में मामला शार्ट सर्किट का बताया जा रहा है.
इस विषय में एसबीआई शाखा मैनेजर तरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि कितनी क्षति हुई है अभी इसका अंदाजा नहीं लगा सकते. कंप्यूटर और फाइल सब जल गये हैं लेकिन हमारे पास डाटा का बैकअप होता है जिससे सब सुरक्षित है. जल्द ही शाखा से इसे रिस्टोर कर लिया जायेगा. ग्राहक के किसी भी संपति का नुकसान नहीं हुआ है.
आपको बता दें कि बक्सर एसबीआई का मेन ब्रांच पुरानी बाजार इलाके में है. एक मार्केटिंग कॉन्प्लेक्स में पहले तल्ले पर एसबीआई की शाखा काम करती है.