बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर
22-Mar-2020 07:38 AM
By Ajay Ray
BUXAR : कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जनता कर्फ्यू का असर भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा बिहार में भी देखने को मिल रहा है. राजधानी पटना के साथ-साथ बिहार के कई जिलों में भी इसका काफी प्रभाव पड़ा है. बक्सर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. एहतियातन लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए हैं. कोई भी आम आदमी सड़क पर नहीं दिखाई दे रहा है.
बक्सर में जनता कर्फ्यू को देखते हुए बस सेवाएं और ट्रेनों का परिचालन ठप कर दिया गया है. लोग अपने-अपने घरों में सुरक्षित रह रहे हैं. बक्सर स्टेशन पर यात्रियों की स्केनिंग की जा रही है. बक्सर के डीडीसी स्टेशन पर खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं. रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में जवानों को उतारा गया है.
विश्व स्वस्थ्य संगठन ने इस बिमारी को महामारी घोषित कर दिया है. भारत में पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू का आह्वान किया गया है. इसका असर राजधानी दिल्ली समेत भारत के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है.
जनता कर्फ्यू का असर बिहार की राजधानी पटना में भी दिख रहा है. पटनावासी अपने-अपने घरों में कैद हो गए हैं. राजधानी की सड़कों पर सन्नाटा पसरा है. दुकानें बंद हैं. बाजार में लोग दिखाई नहीं दे रहे हैं. मॉर्निंग वॉक करने के लिए भी सड़क पर नहीं दिखें. बस सेवा ठप कर दी गई है. ट्रेन की रफ़्तार पर भी ब्रेक लग गया है.
जनता कर्फ्यू के कारण हिंदुस्तान में आम जान जीवन की रफ़्तार आज थम गई है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज पुरे देश में 'जनता कर्फ्यू' का आह्वान किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देशवासियों से कोरोना वायरस को हराने के लिए 22 मार्च को एक जनता कर्फ्यू का आयोजन करने का आह्वान किया था. आज उस आह्वान का बड़ा असर देखने को मिल रहा है.
जनता कर्फ्यू के दौरान जनता से घर में रहने की अपील की है. शनिवार रात से रविवार रात तक देश में रेल यातायात ठप कर दिया गया है, यात्रियों को प्रतीक्षालयों में रखा जायेगा. हालांकि जो ट्रेनें पहले से चल रही हैं. उनकी सेवाएं चालू रहेंगी. रेल मंत्रालय की ओर से सभी महाप्रबंधकोंको को निर्देश जारी किया गया है जिसके अनुसार 21-22 मार्च को आदेशानुसार समय अवधि के दौरान कोई भी जोन अपने यहां से कोई ट्रेन नहीं चलाएगा. भारत के कई बड़े शहरों में लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए हैं. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'जनता कर्फ्यू' के पालन के मद्देनजर रेल मंत्रालय ने शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 10 बजे के बीच देश में रेल यातायात को पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...