नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
17-Apr-2022 03:02 PM
DESK: बिहार के शेखपुरा जिले में एक शादी समारोह में जमकर बवाल हुआ। हंगामा का कारण जानेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल शादी समारोह में डीजे को बुलाया गया था। डीजे पर बज रहे गानों पर बाराती और शराती के लोग झूम रहे थे तभी एक पक्ष ने भोजपुरी गाना 'बुलेट पर जीजा' DJ वाले को बजाने को कहा जबकि दूसरा पक्ष 'ले ला पोदिना' गाना बजाने की जिद्द करने लगा।
फिर क्या था भिड़ गये बाराती और शराती और गाना बजाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। गाना बजाने को लेकर हुआ बवाल मारपीट में तब्दिल हो गया। इस दौरान अपने बहनोई को बचाने के चक्कर में दूल्हे राजा भी पीट गये। दूल्हे को ऐसा पीटा कि वह बेहोश हो गया। जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब दूल्हे राजा को होश आया तब किसी तरह उसे शादी के लिए राजी कराया गया। इससे पहले वह शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ लेकिन समाजसेवियों की पहल पर सामस विष्णुधाम मंदिर में शादी संपन्न कराई गई।
इस मामले में किसी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं करायी है। यह पूरा मामला शेखपुरा के शेखोपुर सराय प्रखंड के वेलाव गांव का है जहां डीजे की धुन पर नाचने के लिए जमकर हंगामा हुआ। बेलाव गांव के सुभाष साव की बेटी की शादी नवादा के कौवाकोल निवासी जयप्रकाश गुप्ता के बेटे विनोद गुप्ता के साथ होनी थी। शनिवार की रात जब बारात लड़की के घर पहुंची तो डीजे पर डांस को लेकर हंगामा होने लगा।
लड़का पक्ष और लड़की पक्ष के लोग अपने फरमाईशी गाने पर डांस करने को लेकर एक दूसरे से ही लड़ बैठे। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। इस दौरान दोनों पक्ष से करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए बरबीघा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही अपने जीजा को बचाने गये दूल्हे की भी पिटाई कर दी गयी।