ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

पटना : बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचे CM नीतीश कुमार, की पूजा-अर्चना

16-May-2022 11:58 AM

PATNA : भगवान बुद्ध का अवतरण दिवस बुद्ध पूर्णिमा आज पूरे बिहार में श्रद्धा और उत्‍साह के साथ मनाया जा रहा है. इस अवसर  पर बोधगया के महाबोधि मंदिर सहित तमाम मंदिरों और मठों, पटना जंक्‍शन के सामने स्थित बुद्ध स्‍मृति पार्क में विशेष इंतजाम किए गए हैं. वही वैशाली और राजगीर जिलों में भी भगवान बुद्ध से जुड़े स्‍थलों पर विशेष आयोजन हो रहे हैं. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचे. और वन बुद्ध को याद किया.  


बता दें वैशाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जानते हैं. बौद्ध धर्म के मुताबिक वैशाख मास की पूर्णिमा को गौतम बुद्ध के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन को महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था. इस साल बुद्ध पूर्णिमा 16 मई 2022, सोमवार को है.  बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए बुद्ध पूर्णिमा का दिन सबसे बड़ा उत्सव होता है.  


हिंदू धर्म के अनुसार, गौतम बुद्ध भगवान विष्णु के नौवें अवतार माने जाते हैं. इस दिन भगवान बुद्ध के अलावा भगवान विष्णु और भगवान चंद्रदेव की पूजा की जाती है. इस दिन को हिंदू और बौद्ध दोनों धर्म के लोग इस दिन को धूमधाम के मानते हैं.