अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
02-Feb-2023 07:34 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने पिछले दिनों सचिवालय सहायक की परीक्षा आयोजित करवाई थी। यह परीक्षा 2 दिनों में 2 शिफ्ट में करवाई गई थी। जिसमें पहले दिन के पहले शिफ्ट की परीक्षा का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसके बाद आयोग ने इसे कैंसिल करने का फैसला किया था। जिसके बाद इस परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं के लिए सबसे बड़ा सवाल यह था कि दोबारा जा परीक्षा कब आयोजित होगी। इसी को लेकर आयोग ने इस परीक्षा को लेकर नई तारीख जारी कर दी है।
बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने बताया कि बीएसएससी तृतीय तक परीक्षा की पहली शिफ्ट की परीक्षा जो रद्द कर दी गई थी पेपर लीक होने के कारण अब यह परीक्षा 5 मार्च 2023 को दोबारा आयोजित की जाएगी। इससे पहले यह परीक्षा 23 दिसंबर को आयोजित की गई थी जिसका प्रश्नपत्र इंटरनेट पर वायरल हो गया था।
मालूम हो कि, सचिवालय सहायक कि यह पीटी परीक्षा 23 और 24 दिसंबर को राज्य के 38 जिलों में 528 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था। 23 दिसंबर को पहली शिफ्ट की परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र के कुछ पन्ने व्हाट्सएप पर वायरल हो गया था। इस परीक्षा का पहला स्विफ्ट सुबह 10:15 से 12:15 बजे तक थी। इसी दौरान एक 11:00 बजे के आसपास प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसके बाद जब इस प्रश्न पत्रों को मिलाया गया तो सवाल में बिल्कुल ही सेम मिले। पेपर लीक होने की चर्चा के बाद अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस मामले की ईओयू जांच कर रही थी। ईओयू ने इससे संबंधित आरोपी और परीक्षा केंद्रों का खुलासा किया। इसके बाद यह परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया था।
मालूम हो कि, बीएसएससी स्नातक परीक्षा में 9 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। यह वैकेंसी आठ साल बाद आई थी। इससे पहले इस पद के लिए परीक्षा 2014 में आई थी। इससे पहले भी बिहार में बीपीएससी की 67वीं पीटी परीक्षा का पेपर लिक हुआ था। इसके चलते परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। जिसके बाद इसका नया डेट जारी किया था। जिसके बाद अब कर्मचारी चयन आयोग के रद्द परीक्षा को लेकर नया डेट जारी किया गया है। इस नोटिस को आयोग के वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।