Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
08-Feb-2021 09:48 AM
DESK : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां प्रशासनिक अधिकारियों की बदजुबानी और लापरवाही से तंग आकर सहसवान तहसील क्षेत्र के रहने वाले बहुजन समाज पार्टी के एक नेता हरवीर सिंह ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली है. मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का है. BSP नेता के पास से दो पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है. सुसाइड नोट में BSP नेता ने जो लिखा है उससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.
दरअसल, हरवीर सिंह ने सुसाइड नोट में एसडीएम और रजिस्ट्रार कानूनगो को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए उनपर लापरवाही और बदजुबानी का आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने मीडिया से दोषी दोनों अधिकारियों को सजा दिलवाने की गुहार भी लगाई है. इसके अलावा हरवीर सिंह ने अपने करीबी को सल्फास खा लेने की बात बताई थी, जिसका ऑडियो भी वायरल हो रहा है.
इस मामले पर मृतक के भाई जय वीर सिंह ने बताया कि गांव रसूलपुर डांस के रहने वाले हरवीर बीएसपी के तहसील अध्यक्ष थे. साल 2006 में उन्हें जमीन का पट्टा आवंटित किया गया था. जिसको संक्रमणीय भूमिधर में दर्ज कराने के लिए वह तहसील के चक्कर लगा रहे थे. रजिस्ट्रार कानूनगो और एसडीएम उनसे 50 हजार रिश्वत मांग रहे थे. रिश्वत नहीं देने पर एसडीएम सहसवान ने उनके साथ बदसलूकी की और जेल भेज देने की धमकी दी. हरवीर इस व्यवहार से इतने दुखी हुए कि उन्होंने तहसील परिसर में ही सल्फास खा ली. उन्होंने खुद अपने परिजनों को जहर खा लेने की बात फोन पर बताई. आनन फानन में उसे अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.
हालांकि इस घटना के बाद डीएम ने तुरंत एक्शन लेते हुए संबंधित कानूनगो को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच एडीएम राजस्व-वित्त को सौंप दी है. पुलिस और अधिकारियों की टीम मिलकर मामले की जांच कर रही है. इधर हरवीर की मौत के बाद परिवार सकते में है.