Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त देश के कौन-कौन से राज्यों में अलग धर्मांतरण कानून! और कहां मिलती है सबसे कड़ी सजा, जानें यहाँ Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा
22-Oct-2022 09:07 AM
PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर और मैट्रिक 2023 के परीक्षा फार्म भरने की तिथि 28 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। हलांकि, अब ऑनलाइन परीक्षा फार्म विलंब शुल्क के साथ भरे जाएंगे। बोर्ड द्वारा छात्रहित में यह तिथि बढ़ाई गई है। बोर्ड की मानें तो यह अंतिम मौका दिया जा रहा है।
बिहार बोर्ड ने 28 अक्टूबर तक उन छात्रों को शुल्क जमा करने का मौका दिया है, जिन्होंने परीक्षा फार्म तो भरा लेकिन शुल्क नहीं जमा किया या फिर चालान नहीं निकल पाए हैं। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म विलंब शुल्क के साथ समिति की वेबसाइट http:secondary.biharboardonline.com के माध्यम से विद्यालय प्रधान के माध्यम से भरा जाएगा। इससे पहले बिहार बोर्ड ने विलंब शुल्क के साथ 20 अक्टूबर तक आवेदन फॉर्म भरने की लास्ट डेट तय की थी। जिसमें विलंब शुल्क 150 रुपए निर्धारित था। लेकिन अब छात्र विलंब शुल्क तो नहीं बढ़ाई गई है, लेकिन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गयी है। विधार्थी अब 28 अक्टूबर तक अपने फॉर्म को जमा करा सकते हैं।
वहीं, जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा लिया है और इसमें कुछ त्रुटि रह गई है तो वो अपने रजिस्ट्रेशन के ऑनलाइन त्रुटि सुधार कर सकते हैं। वहीं, यदि किन्हीं छात्र - छात्राओं को ऑनलाइन शुल्क जमा करने में किसी तरह की दिक्कतें हो तो उसके लिए बोर्ड के तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी की गयी है। इंटर के लिए हेल्पलाइन नंबर 0612- 2230039 और मैट्रिक के लिए 0612-2232074 जारी किया गया है।