ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / BSEB इंटर सेंटअप परीक्षा का डेट हुआ आउट,बोर्ड की तर्ज पर होगा...

BSEB इंटर सेंटअप परीक्षा का डेट हुआ आउट,बोर्ड की तर्ज पर होगा पेपर; जानिए क्या है पूरा प्रोग्राम

22-Jul-2023 07:51 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तरफ से इंटरमीडिएट सेंटअप परीक्षा को लेकर डेटेशिट जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 27 अक्टूबर से शुरू होगी। बोर्ड ने निर्देश दिया है कि छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है। यह परीक्षा 27 अक्टूबर से शुरू होगी। बोर्ड ने निर्देश दिया है कि छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है।


दरअसल, बिहार बोर्ड के तरफ से यह साफ़ किया गया है कि जो  छात्र सेंटअप परीक्षा में शामिल नहीं होते हैं और पास नहीं होते हैं तो वैसे सभी छात्रों का फाइनल एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। ऐसे सभी छात्र वार्षिक परीक्षा से वंचित रह जाएंगे। यह एग्जाम बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर यानी 2024 में पूछे जाने वाले प्रश्न पत्र के आधार पर ली जाएगी। इसके साथ ही वार्षिक परीक्षा के अनुसार ही इस एग्जाम का भी समय रहेगा।


बताया जा रहा है कि, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से सभी जिला के डीईओ को यह निर्देश दिया गया है कि 25 सितंबर से लेकर 30 सितंबर के बीच में बिहार इंटर सेंटअप परीक्षा का प्रश्न पत्र डीईओ कार्यालय में उपलब्ध हो जाएगा। सेंटअप परीक्षा गोपनीय प्रश्न पत्र की देखरेख की जिम्मेदारी विद्यालय के प्रधान को दी गई है। किसी भी हालत में प्रश्न पत्र लीक नहीं होना चाहिए। 


इधर, इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी स्टूडेंट को  OMR शीट भी मिलेगी और पास होने के लिए न्यूनतम 30 अंक भी जरूरी होंगे। इसमें सिर्फ 60 सवाल ही रहेंगे, जिसमें से छात्रों को 50 सवालों के जवाब देने हैं, और 50 अंकों का शॉर्ट आनसर टाइप सवाल होगा।