ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़

Bihar News: बिहार में तार-तार हो गया पवित्र रिश्ता, मोबाइल दिखाने का झांसा देकर भाई ने ही बहन को बनाया हवस का शिकार

20-Dec-2024 05:44 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सुपौल से सामने आई है, जहां एक भाई ने ही अपनी बहन को हवस (rape) का शिकार बनाया है। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। जन्म के दो महीने बाद मां की मौत के बाद से ही पीड़िता अपनी बुआ के घर रहती है।


जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक, जो पीड़िता का रिश्ते में भाई है, ने मोबाइल का लालच देकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। इतना ही नही घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने नाबालिक को धमकी देते हुए कहा कि किसी को बताई तो पकड़कर सड़क पर चलती ट्रक के सामने फेंक देंगे।


घटना के बाद दो दिनों तक ग्रामीणों के बीच पंचायत कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई. इसी बीच किसी ग्रामीण द्वारा घटना की सूचना त्रिवेणीगंज पुलिस को दे दी गई। जिसके बाद आज पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।


पीड़िता की बुआ ने बताया कि बुधवार की शाम जब पीड़िता घर में पूजा कर रही थी, उस वक्त उसके शरीर से खून गिर रहा था। पूछे जाने पर पीड़िता ने बताया कि आरोपी अखिलेश ने अपना मोबाइल उसे चलाने के लिए दिया और कंबल में घुसकर उसके साथ गंदा काम किया। घटना की जानकारी समाज के प्रबुद्धजनों को दी गई तब सामाजिक स्तर पर पिछले दो दिनों से पंचायती भी हुई। पंचों ने आरोपी के परिवार वालों को कहा कि बच्ची से अपने बेटे की 10 वर्ष बाद ही सही, शादी कराएं।


लेकिन तभी इसकी भनक पुलिस को लग गई। पुलिस पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। मामले को लेकर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार ने बताया कि पीड़िता के फ़ुआ के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। पंचायत की बात पर एसडीपीओ ने कहा कि मामले की हर बारीक पहलू की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


news image