चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
11-Feb-2020 02:58 PM
PATNA: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को कोट ने उम्र कैद की सजा सुना दी है. कोर्ट की सजा सुनते ही ब्रजेश ठाकुर रोने लगा है.
यह भी पढ़ें: मनोज तिवारी के दावे की उड़ गई धज्जियां, ट्विटर पर रिंकिया के पापा करने लगे ट्रेंड
बताया जा रहा है कि ब्रजेश ने हाथ जोड़कर जज साहब से सजा कम करने की मांग की है, लेकिन कोर्ट ने एक न सुनी और सजा कम नहीं किया. ब्रजेश ने के वकील ने कहा कि इनके घर में कमाने वाला कोई नहीं हैं. इनकी सजा कम कर दी जाए, लेकिन सजा कम नहीं हुई. 1546 फैसले की कॉपी पर सुनाई गई है. इस दौरान राज्य सरकार को भी इस कार्यवाही में देर होने पर फटकार लगाई है.
बाकी आरोपियों को भी मिली सजा
ब्रजेश की सहयोगी मधु, किरण को भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. नेहा, हेमा और अश्विनी को 10-10 साल की सजा सुनाई गई है. इंदू कुमारी और रोजी रानी को 6 माह की सजा सुनाई गई है.
आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में 40 नाबालिग बच्चियों और लड़कियों से रेप और यौन शोषण होने की बात सामने आई थी. आरोप है कि जिस शेल्टर होम में बच्चियों के साथ रेप हुआ था, वो ब्रजेश ठाकुर का है. पूरे केस का खुलासा होने के बाद मेडिकल टेस्ट में करीब 34 बच्चियों के यौन शोषण की पुष्टि हुई थी. सुनवाई के दौरान पीड़ितों ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें नशीली दवा देने के साथ मारा-पीटा जाता था, फिर उनके साथ जबरन यौन शोषण किया जाता था. इस मामले में ब्रजेश ठाकुर के अलावा शेल्टर होम के कर्मचारी और बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के अधिकारी भी आरोपी हैं.