Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
16-Mar-2024 08:14 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में पेपर सॉल्वर गैंग के अब तक के सबसे बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। आर्थिक अपराध ईकाई (EOU), बिहार पुलिस और झारखंड पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में 24 घंटे के भीतर सॉल्वर गैंग नेटवर्क के लगभग ढाई सौ कैंडिडेट को हिरासत में लिया गया है। ये सभी कैंडिडेट BPSC की ओर से आयोजित बिहार शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (TRE) -3 के एग्जाम में शामिल होने वाले थे। इन सभी को झारखंड के हजारीबाग के अलग अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकरी के अनुसार, इससे पहले लगभग 18 घंटे तक इनसे पूछताछ की गई। एसटीएफ के 50 जवान के एस्कॉट में आधी रात के बाद इन्हें हजारीबाग से पटना लाया गया। फिलहाल ये EOU की हिरासत में हैं। इस ऑपरेशन में शामिल डीएसपी रैंक के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि TRE-3 के पहली पाली का पेपर लीक हो गया है। उन्होंने कहा कि, आज शाम इओयू की टीम रिपोर्ट दे सकती है। यह रिपोर्ट राज्य सरकार के माध्यम से बीएससी को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट मिलने के बाद परीक्षा को रद्द करने की कार्रवाई हो सकती है।
बताया जा रहा है कि, सॉल्वर गैंग के पास से बरामद क्वेश्चन पेपर और परीक्षा में बांटे गए प्रश्न पत्र हू-बू-हू मैच कर गए हैं। बिहार-झारखंड के कई जिलों में अभी भी EOU की छापेमारी जारी है।परीक्षार्थियों को दो दिन पहले पांच बसों से हजारीबाग लाया गया था। होटल में रखकर इन्हें प्रश्नों की तैयारी करवाई की गई थी। शुक्रवार की अहले सुबह इन्हें बिहार के विभिन्न सेंटरों में परीक्षा देने जाना था लेकिन, इससे पहले पुलिस की दबिश हो गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार होटल से करीब इन परीक्षार्थियों के साथ -साथ करीब 600 एडमिट कार्ड के बरामद हुए हैं। परीक्षा में पास कराने इन सभी परीक्षार्थियों से तीन-तीन लाख रुपये एडवांस देने की बात सामने आई है। वही एक -एक परीक्षार्थी से 12 लाख रुपये में सौदा परीक्षा माफियाओं के द्वारा तय किया था। हजारीबाग एसडीपीओ कुमार शिवाशीष के साथ पूछताछ कर रही पटना की टीम इस रैकेट के माफियाओं तक पहुंचने की कोशिश की रही है। बताया जाता है कि टीम परीक्षा माफियाओं के सबसे बड़े रैकेट का खुलासा कर सकती है।
परीक्षार्थियों के होटल से बिहार स्वास्थ्य समिति के उपसचिव का बोर्ड लगा वाहन स्कार्पियो (बीआर 01 पीइ 9091) को भी जब्त किए जाने की सूचना है। बड़ी बात यह भी है कि किसी भी परीक्षार्थी के पास से मोबाइल बरामद नही किया गया है। इन सभी के माेबाइल पहले ही परीक्षा माफियाओं के द्वारा जब्त कर लिए गए थे।
बता दें कि पुलिस सभी को रात 1:00 बजे के बाद पटना के लिए शिफ्ट करवाई। इससे पहले बिहार से भारी संख्या में पुलिस बल मंगवाए गए।वहीं, एसटीएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। भारी सुरक्षा में सभी परीक्षार्थियों को पटना पहुंचाया गया। इस पूरे मामले पर पदाधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। इससे पहले होटल कोहिनूर में छापेमारी के दौरान पांच मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से पेन ड्राइव, सभी परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड, एक प्रोजेक्टर एवं विभिन्न महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। बीपीएससी की परीक्षा समाप्त होने के बाद शाम में जब मिले क्वेश्चन पेपर से मिलान किया गया तो सभी क्वेश्चन सही पाए गए। इससे साफ हो गया कि परीक्षार्थियों से पैसे लेकर उन्हें पेपर सॉल्व करवा कर एवं रटवाकर एग्जाम देने के लिए भेजा जाने वाला था।