वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश
06-Aug-2022 08:17 AM
PATNA : BPSC पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई की एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया है. इसमें आरा के वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय के तत्कालीन प्राचार्य, सहायक केंद्र अधीक्षक और प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य आरोपी शामिल हैं. बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने यह कार्रवाई की है. इन लोगों के खिलाफ कई धाराओं में चार्जशीट दायर किया गया है.
जानकारी के मुताबिक, भोजपुर के वीर कुंवर सिंह कॉलेज में प्रश्नपत्र लीक होने के बाद स्थानीय तौर पर मामला दर्ज किया गया था. इसे बाद में आर्थिक अपराध इकाई को सौंप दिया गया था. आर्थिक अपराध इकाई ने धारा 420, 467, 468, 201, 120 बी, आईटी एक्ट की धारा 66 और बिहार परीक्षा अधिनियम की धारा 3 एवं 10 के तहत मामला दर्ज किया था. जांच के दौरान 17 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.
अब इस मामले में कुंवर सिंह महाविद्यालय के तत्कालीन प्राचार्य योगेंद्र प्रसाद सिंह, प्राेफेसर सुशील कुमार सिंह, भोजपुर जिले के बड़हरा के बीडीओ जयवर्धन गुप्ता, सहायक केंद्र अधीक्षक अगम कुमार सहाय, नियोजित शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह, कृषि विभाग के सहायक राजेश कुमार और गैर लोकसेवक सुधीर कुमार सिंह, निशिकांत कुमार राय और अमित कुमार सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर किया है.
बता दें कि 8 मई, 2022 को आयोजित बीपीएससी 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक हो गए थे. मामले की जांच का जिम्मा बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई को दिया गया था. जिसने अब तक छह सरकारी अधिकारियों समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया है. अब आर्थिक इकाई की टीम ने 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया है.