अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन
17-Jul-2022 01:36 PM
SHEKHPURA : शेखपुरा जिले से एक घटना निकल कर सामने आई है, जहां पत्नी अपने पति को छोड़ प्रेमी के साथ फरार हो गई. जब पति को पता चला तो वह अनोखे अंदाज़ में पत्नी को लाने प्रेमी के घर पहुंच गया. इस दौरान पति के हाथ में पिस्टल और कमर में गोली का बेल्ट था. पति को इस अंदाज में देख पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पति के साथ-साथ पत्नी और प्रेमी के हाथ में भी हथकड़ी लगाई.
जानकारी के मुताबिक, घटना शेखपुरा के मटोखर गांव की है. महिला के पति की पहचान राजू कुमार के रूप ने हुई है, जो दनियावां गांव का रहने वाला है. राजू शादी के बाद अपने ससुराल हुसैनाबाद में ही रह रहा था. यह घटना शनिवार की है जब मटोखर का रहने वाला विकास कुमार राजू की पत्नी को अपने प्रेम जाल में फंसा कर अपने साथ ले गया. इस बात की जानकारी जब पति राजू को मिलने के बाद विकास के घर देशी कट्टा और कारतूस लेकर अपनी पत्नी को छुड़ाने अनोखे अंदाज़ में पहुंचा.
बता दें कि सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला को प्रेमी विकास कुमार के चंगुल से मुक्त कराया. वहीं, पति राजू को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. राजू के पास से देशी कट्टे और कारतूस बरामद होने की वजह से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. हुए हैं जिसके चलते पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.