महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
18-Feb-2021 09:01 AM
PATNA :कॉलेज के गेट पर ब्वॉयफ्रेंड के साथ सिगरेट पीना मगध महिला कॉलेज के छात्राओं को महंगा पड़ गया. अब प्रिंसिपल ने उन लड़कियों की पहचान कर उनके अभिभावकों को नोटिस भेजा है.
बतया जा रहा है कि बुधवार को मगध महिला कॉलेज गेट पर कुछ छात्राओं को अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ सिगरेट पीना भारी पड़ गया. कॉलेज का आईकार्ड छात्राओं के गले में लटक रहा था. इसकी सूचना किसी छात्रा ने मोबाइल से प्रिंसिपल प्रो. शशि शर्मा को दी. प्रिसिंपल कर्मचारी और गार्ड के साथ तुरंत कॉलेज गेट पर पहुंच गई तो छात्राएं सिगरेट का कश ले रही थी. जैसे ही छात्राओं ने प्रिंसिपल को देखा सभी इधर-उधर हो भाग गईं. लेकिन जिस स्कूटी पर बैठकर सिगरेट पी रही थीं, उसे कॉलेज ने जब्त कर लिया है.
कॉलेज की प्रिंसिपल ने बताया कि कुछ छात्राओं के कारण किसी भी स्थिति में कॉलेज का महौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा. सीसीटीवी के आधार पर छात्राओं की पहचान कर उनके अभिभावकों को नोटिस भेजा जाएगा और जांच में दोषी पाए जाने पर छात्राओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.