ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / बोधगया से पटना पहुंचे बीजेपी के तमाम विधायक, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के...

बोधगया से पटना पहुंचे बीजेपी के तमाम विधायक, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के आवास पर जोरदार स्वागत

11-Feb-2024 08:36 PM

By First Bihar

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बोधगया से बीजेपी के तमाम विधायक पटना पहुंच गये हैं। तीन बस में सवार होकर बीजेपी विधायक सीधे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के आवास पर पहुंचे है। पटना पहुंचने पर इन विधायकों का स्वागत किया गया।


बता दें कि इससे पहले देर शाम कांग्रेस के सभी विधायक भी हैदराबाद से चार्टर प्लेन पर सवार होकर पटना एयरपोर्ट पहुंच गये। पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सभी तेजस्वी यादव के आवास के लिए रवाना हुए। कांग्रेस के सभी विधायकों को तेजस्वी यादव के आवास पर नजरबंद रखा गया है। 


बिहार में महागठबंधन से अलग होकर नीतीश कुमार ने बीजेपी से हाथ मिलाया जिसके बाद 28 जनवरी को बिहार में NDA की नई सरकार बनी। अब नई सरकार को कल यानि 12 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करना है। सत्ताधारी दल के पास 128 विधायकों का समर्थन प्राप्त है जबकि विपक्ष फ्लोर टेस्ट से पहले बड़ा खेला होने का दावा कर रहा है। विधायकों के संभावित टूट से सभी पार्टियां सहमी हुई है। 


इसी को देखते हुए कांग्रेस ने जहां अपने तमाम विधायकों को हैदराबाद भेज दिया था तो वही बीजेपी ने बोधगया और राजद ने तो अपने विधायकों को घर में नजरबंद ही कर लिया। कल का दिन बिहार की राजनीति के लिए खास दिन है। कल बिहार विधानसभा में सरकार बहुमत पेश करेगी। कांग्रेस आलाकमान ने अपने विधायकों को पटना आने को कह दिया। 


जिसके बाद कांग्रेस के सभी विधायकों को चार्टर प्लेन से हैदराबाद से पटना लाया गया है। वही अब बीजेपी के भी तमाम विधायक बोधगया से पटना पहुंच गये हैं। पटना पहुंचते ही सभी विधायकों को सीधे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आवास पर लाया गया। जहां सभी विधायकों का स्वागत किया गया। विजय सिन्हा के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। 


बीजेपी के विधायकों के लिए भोजन की व्यवस्था की गयी है साथ ही साथ उनके मनोरंजन की भी व्यवस्था की गयी है। विजय सिन्हा के आवास पर सिंगर और म्यूजिशियन की टीम को बुलाया गया हैं। जो अपने गानों से बीजेपी विधायकों का मनोरंजन करेंगे। इस दौरान बीजेपी के सभी विधायक एक साथ डिनर करेंगे। 


शक्ति परीक्षण के एक दिन पहले बीजेपी के तमाम विधायकों को बोधगया से पटना लाया गया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बीजेपी के तमाम विधायकों को तीन बस में लाया गया। बस के आगे 5 गाड़ी और बस के पीछे 32 गाड़ी और एक एम्बुलेंस साथ-साथ चल रहे थे। कुल 38 गाड़ियो के काफिले के साथ तीन बस को बोधगया से पटना लाया गया। 


बीजेपी के सभी विधायकों को आज शाम बस से डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के आवास पर लाया गया। जहां आयोजित भोज में सभी बीजेपी विधायक शामिल होंगे। इस भोज में बीजेपी के वो तीन विधायक भी शामिल होंगे जो पिछली मिटिंग में शामिल नहीं हुए थे।

news image


news image


news image


news image