ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बोधगया दौरे पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, दलाई लामा इंस्टीट्यूट ऑफ नालंदा ट्रेडिशन का किया शिलान्यास

03-Jan-2023 01:22 PM

GAYA : केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू आज बिहार दौरे पर हैं। केंद्रीय कानून मंत्री बोधगया में है और वहां उन्होंने दलाई लामा इंस्टीट्यूट ऑफ नालंदा ट्रेडीशन का शिलान्यास किया है, इसकी स्थापना होने जा रही है। आज केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने दलाई लामा की मौजूदगी में इंस्टीट्यूट के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर शिलान्यास किया। किरण के अलावा बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी भी इस मौके पर मौजूद थे।


इस इंस्टीट्यूट के भवन के लिए दलाई लामा ट्रस्ट को बिहार सरकार ने 30 साल के लिए 30 एकड़ भूमि देने की मंजूरी दी है। यह भूखंड मगध विश्वविद्यालय के गेट नंबर 2 के पास है। नालंदा परंपरा यानी प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय जिसमें तमाम साहित्यिक गतिविधियों के साथ-साथ नालंदा कल्चर को लेकर रिसर्च के लिए इस इंस्टिट्यूट की स्थापना की जा रही है।


बता दें कि बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा इन दिनों बोधगया के प्रवास पर हैं। बोधगया के कालचक्र मैदान में तीन दिनों का टीचिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया था जिसमें देश विदेश के सैकड़ों लोग शामिल हुए। टीचिंग कार्यक्रम के बाद आज केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू आज बोधगया पहुंचे और उन्होंने दलाई लामा इंस्टीट्यूट ऑफ नालंदा ट्रेडीशन का शिलान्यास किया है। दरअसल, नालंदा परंपरा प्राचीन नालंदा विवि की है, जिसमें नागार्जुन, असंग सहित अन्य का अधिक योगदान है। नालंदा परंपरा से ही बौद्ध धर्म वैश्विक हुआ।