Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
29-Jan-2020 07:14 PM
GAYA : सीएम नीतीश कुमार ने बोधगया में बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन किया है। वहीं इस मौके पर उन्होनें महाबोधि मंदिर और बोधगया के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी की। सीएम के समक्ष इस मौके पर बोधगया को आइकॉनिक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रुप में विकसित करने के लिए तैयार की गयी कार्ययोजना पेश की गयी।
बौद्ध महोसत्व को सम्बोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पूरे देश के लोग यहां कल्चर कन्वेंशन सेंटर में आएंगे जो जल्द ही पूरा कर लिया जाना है।उन्होनें कहा की बौद्ध महोत्सव कार्यक्रम और बेहतर होती जा रही है।सीएम ने 2013 में यहां हुए आतंकी हमले की चर्चा करते हुए कहा कि हम यहां आकर सिर्फ पूजा ही नहीं करते हैं बल्कि पूरी तरह महाबोधि मंदिर सुरक्षित रहे इसकी भी व्यवस्था करते हैं।सीएम ने कहा कि पर्यटक स्थलों के विकास के लिए केंद्र सरकार ने बोधगया का भी नाम शामिल किया गया है। उन्होनें कहा कि गंगा नदी का जल गया के लोगो के घर घर तक पहुंचाएंगे। वहीं सीएम ने कहा कि दुंगेश्वरी पहाड़ पर रोप वे निर्माण किया जाएगा।
इधर बौद्ध महोत्सव के उद्घाटन से पहले सीएम ने जयप्रकाश उद्यान, मुचलिंद सरोवर और माया सरोवर का भ्रमण किया। मुचलिंद सरोवर के भ्रमण के दौरान सीएम नीतीश वहां की व्यवस्था सा नाखुश दिखे। उन्होनें अधिकारियों से कहा कि ये कोई मामूली तलाब नहीं है। भगवान बुद्ध ज्ञान प्राप्ति के बाद यहीं आकर ठहरे थे। उन्होनें कहा कि सरोवर के चारों ओर पेड़ बनवाईए। महाबोधि मंदिर से इसकी दूरी कम हो इसके लिए सीधा रास्ता होना चाहिए। कन्वेंशन सेंटर और सुजाता होटल को माया सरोवर से कनेक्ट करने का सीएम ने सुझाव दिया। स्टेट गेस्ट हाउस और कन्वेंशन सेंटर का सीएम ने अवलोकर कर अधिकारियों से उनके विकास कार्यों का जायजा लिया।