मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
27-Jul-2020 12:15 PM
PATNA: बीएमपी की महिला जवान खुद इंसाफ मांग रही है. उसने एक कॉलेज का पूर्व छात्र नेता पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. महिला जवान ने आरोप लगाया है कि वह बार-बार संबंध बनाने का दवाब दे रहा है. कहता है कि अगर संबंध नहीं बनाओगी तो तुम्हारा प्राइवेट फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर देगा. पटना में तैनात महिला जवान ने अपने कमांडेंट से आवेदन फॉरवर्ड करा एसएसपी को भेजा है. जिसके बाद जांच का आदेश दिया गया है.
नौकरी से हटवाने का देता है धमकी
महिला जवान ने कहा कि आरोपी पिछा भी करता रहता है. वह नौकरी से निकालवाने की धमकी भी देता है. महिला जवान ने कहा कि आरोपी शाहकुंड के रहने वाले लॉ कॉलेज के पूर्व छात्र नेता धर्मराज शर्मा है. जबकि वह भी टीएनबी लॉ कॉलेज की नियमित छात्रा रह चुकी है. इस दौरान कॉलेज में ही आरोपी ने शादी करने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन मैंने ठुकरा दिया. जिसके बाद से वह परेशान कर रहा है. यहां तक की वह अधिकारियों को भी कॉल कर देता है.
फोटो वायरल करने की धमकी
महिला जवान ने आरोप लगाया है कि आरोपी धर्मराज उसके कुछ प्राइवेट फोटो को सोशल मीडिया में डालने की धमकी देता है. वह अश्लील मैसेज करता है. जिसकी हरकतों से वह परेशान हो गई है. जिसके कारण वह तनाव में रह रही है.