प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि
30-Aug-2020 05:47 PM
DARBHANGA : आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शंकर झा ने दरभंगा के नगर विधायक संजय सरावगी पर विकास के मुद्दे पर जमकर हमला बोला है। साथ ही खुले डिबेट करने की चुनौती दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दरभंगा को पहले से मिले धरोहर राजकीला, तालाब, गोशाला, डीएमसीएच, एयरपोर्ट आदि तक को आजतक विकसित नही कर पाये, वे भला और किस विकास की बात करते हैं! केवल अपना और अपने परिवार का विकास करना दरभंगा का विकास नही होता। ‘आप’ प्रवक्ता लहेरियासराय के जीएन गंज स्थित एक होटल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
श्री झा ने कहा कि हर तरफ केवल भ्रष्टाचार का बोलबाला है। 15 साल से शहर के विधायक हैं संजय सरावगी, पर आज तक जलजमाव से मुक्ति क्यों नही दिलवा सके, जाम से हांफते दरभंगा में कितने ओवरब्रिज और फ्लाईओवर बनवा सके, ये जवाब उन्हें जनता को देना होगा। एक बुखार लगने पर भी इलाज केलिए लोगों को डीएमसीएच जाना पड़ता है। डीएमसीएच का हाल किसी से छिपा नही है।
उन्होंने कहा कि आजतक डीएमसीएच की व्यवस्था क्यों नही सुधरी, इसका जवाब इन्हें देना होगा। उन्होंने सभी बन्द पड़े स्वास्थ्य केंद्रों को चालू करने और मुहल्ला क्लीनिक की शुरुआत करने की बात भी कही। शंकर झा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि घर घर जाकर लोगो को बताएं कि किस प्रकार विकास को अवरुद्ध कर भ्रष्टाचार का बोलबाला हर तरफ हो गया है। उन्होंने लोगो से अपने प्रतिनिधियों से इन मुद्दों पर सवाल जरूर करने की अपील की।