ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा

Home / news / BJP विधायक ने सीएम नीतीश के विकास पर उठा दिया सवाल, कहा- भैंस...

BJP विधायक ने सीएम नीतीश के विकास पर उठा दिया सवाल, कहा- भैंस धोने के काम आता है नल-जल का पानी

06-Jan-2021 12:31 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI : BJP विधायक ने सीएम नीतीश के विकास पर ही सवाल खड़ा कर दिया है. नीतीश कुमार के सरकार में सहयोगी पार्टी भाजपा के विधायक ने सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक नल-जल योजना को बेकार बता दिया है. उन्होंने कहा कि नल-जल की पानी का इस्तेमाल भैंस धोने के काम में आता है. 

नल-जल योजना सीएम नीतीश का ड्रीम प्रोजेक्ट है. लेकिन इस पर सीतामढ़ी जिले के बथनाहा विधानसभा के विधायक अनिल कुमार ने सवाल खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि नल जल योजना के पानी का इस्तेमाल भैंस धोने में होता है. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इस पानी को कोई पीता भी होगा या पीने योग्य समझता है.

सरकार का मोटो योजना के पीछे ठीक है परंतु धरातल पर यह नहीं उतर पा रहा है. उन्होंने कहा कि लोगों में यह विश्वास जगाना होगा है कि यह पानी पीने योग्य है और स्वच्छता का ध्यान रखकर इस योजना में काम किया जा रहा है. भाजपा विधायक ने कहा कि जो नल जल योजना का नॉर्म है उसके तहत एक गहराई के अंदर तक पाइप को बिछाना है लेकिन ऊपर ही पाइप लगा रहता है.  पाइप भी अच्छे क्वालिटी का नहीं लगाया जाता है. नल जल योजना में मेंटेनेंस तो है ही नहीं ,जबकि इसमें मेंटेनेंस की आवश्यकता है.  इससे अच्छा चापाकल जगह जगह दे दिया जाता तो अच्छा होता. नल जल योजना का टंकी साफ नहीं होता है लोग इस को स्वच्छ पानी नहीं मानते हैं. आपको बता दें कि अनिल कुमार पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं और सीतामढ़ी जिला के सबसे युवा विधायक हैं.