ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना खैनी की दुकान बनी नशे का अड्डा… पुलिस की छापेमारी में खुलासा, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती!
25-Apr-2021 05:27 PM
DESK : देश भर में कोरोना अपना कहर बरपा रहा है. हर दिन रिकॉर्ड मामले सामने आने के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. बीते दिनों उत्तर प्रदेश के लखनऊ पश्चिम से विधायक रहे सुरेश श्रीवास्तव की भी कोरोना से मौत हो गई थी. आज यानी रविवार को उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव ने भी दम तोड़ दिया है. मालती श्रीवास्तव भी कोरोना संक्रमित थी.
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही मालती श्रीवास्तव के पति और विधायक सुरेश श्रीवास्तव का कोरोना से निधन हुआ था. वहीं उनके बेटे सौरभ की हालत भी गंभीर बताई जा रही है. सौरभ अभी PGI में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है.मालती भी लखनऊ के PGI में भर्ती थीं, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले सुरेश श्रीवास्तव, उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव और बेटे सौरभ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जिसमें इलाज के दौरान पति-पत्नी का निधन हो गया. वहीं बेटे सौरभ की हालत गंभीर है. बताया जा रहा है कि विधायक का ड्राइवर भी कोरोना संक्रमित था और उसका भी कुछ दिन पहले निधन हो चुका है.
बता दें कि बीजेपी विधायक लंबे अरसे से जन सेवा में जुड़े हुए थे, वह बीजेपी के एक अनुभवी एवं कद्दावर राजनेता थे. सुरेश श्रीवास्तव युवा अवस्था से ही RSS से जुड़ गए थे.वह महानगर अध्यक्ष समेत बीजेपी कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर रहे और बाद में विधायक चुने गए.