Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी
19-Aug-2020 10:38 AM
By Aryan Anand
PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी अहम फैसला लेने जा रही है। बीजेपी ने 22 और 23 अगस्त को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाई है। कोरोना काल को देखते हुए यह बैठक वर्चुअल तरीके से होगी लेकिन बैठक में चुनावी एजेंडे के साथ-साथ सहयोगी दलों को लेकर कोआर्डिनेशन पर भी चर्चा होगी। 22 और 23 अगस्त को होने वाली बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ संगठन महामंत्री बीएल संतोष बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस भी जुड़ेंगे। इसके अलावे प्रदेश बीजेपी के तमाम बड़े नेता और कार्यसमिति सदस्य बैठक में मौजूद रहेंगे।
दरअसल भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की बैठक में चुनाव को लेकर रणनीति बनाएगी बैठक में इस बात पर भी चर्चा होगी कि चुनाव का एजेंडा क्या रखा जाए। बीजेपी के सहयोगी दल अब तक अलग-अलग चुनावी एजेंडे की बात करते रहे हैं। जेडीयू नीतीश कुमार के चुनावी एजेंडे को लेकर जनता के बीच जाने की तैयारी में है तो वहीं एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपना चुनावी एजेंडा तैयार किया है। लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी इस बात पर निर्णय लेगी की सहयोगी दलों के एजेंडे को जोड़ते हुए एनडीए का एक कॉमन एजेंडा बनाया जाए। अगर ऐसा होता है तो नीतीश कुमार से लेकर चिराग पासवान तक का एजेंडा बीजेपी एनडीए के साझा एजेंडे में शामिल करेगी।
चुनावी एजेंडे को लेकर चिराग पासवान और नीतीश कुमार पहले ही आमने-सामने दिख चुके हैं। एलजेपी लगातार यह कह रही है कि एनडीए के कॉमन एजेंडे में उसके मुद्दे भी जुड़ जाएं जबकि जेडीयू का एजेंडा नीतीश के सात निश्चय के इर्द-गिर्द घूमता है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी अगर कोई कॉमन मिनिमम प्रोगाम बनाने और कोआर्डिनेशन के साथ एक साझा मेनिफेस्टो बनाने की तरफ कदम आगे बढ़ाती है तो कोई अचरज नहीं होगा। फिलहाल इस सब के लिए बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक तक इंतजार करना होगा।