अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
05-Feb-2023 04:14 PM
By First Bihar
DARBHANGA: विपक्षी दल लगातार इस बात को कहते रहे हैं कि बीजेपी में पहले के तमाम बड़े नेताओं को साइडलाइन कर दिया गया है। अब खुद बीजेपी सांसद ने इस बात को स्वीकार किया है। दरभंगा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी का दर्द छलका है। रूडी ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि अब पार्टी में उनका पहले जैसा महत्व नहीं रह गया है।
दरअसल, 28 और 29 जनवरी को दरभंगा में बीजेपी कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई थी। दो दिनों तक चली इस बैठक में सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी को भी बुलाया गया था। बिहार बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं को तो मंच पर जगह दी गई लेकिन राजीव प्रतार रूडी को मंच पर जगह नहीं मिली। रूडी अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मंच के सामने बैठे हुए थे लेकिन किसी ने उन्हें मंच पर बुलाने की जहमत नहीं उठाई। रूडी इसी बात को लेकर खफा चल रहे हैं।
दरंभगा में आयोजित ‘दृष्टि बिहार एजेंडा 2025’ के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव प्रताप रूडी का दर्द छलक गया। राजीव प्रताप रूडी ने कार्यसमिति की बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि वह उस बैठक में शामिल होने पहुंचे थे लेकिन, वहां मौजूद नेताओं ने उन्हें मंच पर जगह नहीं दी। वह दर्शक दीर्घा में बैठकर सभी नेताओं का भाषण सुनते रहे और जब सभी नेताओं ने अपना भाषण दे दिया तो वह वापस घर चले गए। लोग तो यही कहेंगे कि रूडी को बीजेपी के एजेंडा से बाहर कर दिया गया है। कार्यसमिति की बैठक में मंच पर स्थान तक नहीं मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते उन्होंने कहा कि मंच पर लोग भाषण दे रहे थे, और मैं आप लोगों की तरह ऐसे ही बैठा हुआ था। उस बात की तकलीफ मुझे नहीं है। आखिर तकलीफ क्यों हो…क्योंकि हमारा और आपका महत्व अब कहां रह गया है.. कोई क्यों अब आपको बुलाएगा.. आप तो ऐसे ही अवलेवल हैं..कोई नोटिस कहा ले रहा है.. आपको तो किसी के साथ चलना है.. सीढ़ी लगा दीजिए चढ़कर ऊपर चला जाएगा…सीढ़ी को मार के कोई नीचे फेंक देगा… मगर आप वहीं रहिएगा...आपका तो काम ही वही है।