ब्रेकिंग न्यूज़

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: बैलेट पेपर में नाम की गड़बड़ी पर हंगामा, 20 मिनट रुका मतदान पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: बैलेट पेपर में नाम की गड़बड़ी पर हंगामा, 20 मिनट रुका मतदान क्या आप भी कर रहें इंतजार? होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानिए अपडेट 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में इस योजना में बड़े बदलाव की संभावना, कर्मचारी संगठनों ने कर दी यह बड़ी मांग; जानिए.. 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में इस योजना में बड़े बदलाव की संभावना, कर्मचारी संगठनों ने कर दी यह बड़ी मांग; जानिए.. BIHAR NEWS : सिगरेट के धुएं की एक फूंक से भड़की आग,दो मोहल्लों के बीच पत्थरबाजी; इलाके में मचा हड़कंप 1 मार्च से होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव: ट्रेन टिकट, LPG, UPI से सिम तक... अभी जान लें वरना होगा भारी नुकसान! ‘बाबू, सब सो जाएं तो रात में मिलने आ जाना’, शादीशुदा गर्लफ्रेंड से ईश्कबाजी युवक को पड़ी भारी, महिला के पति ने पीट-पीटकर ले ली जान IRCTC Scam : लालू यादव के लिए आज अहम दिन, राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी महत्वपूर्ण सुनवाई; कोर्ट ने तय किया था आरोप Darbhanga Airport News : दक्षिण भारत के एक और शहर से सीधे जुड़ा दरभंगा, अप्रैल से शुरू होगी नई डायरेक्ट फ्लाइट

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने दिया ये आदेश

12-Jan-2024 03:01 PM

By First Bihar

RANCHI: झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। झारखंड हाई कोर्ट ने निशिकांत दुबे के खिलाफ दर्ज चार केस को रद्द करने का आदेश जारी किया है। विधानसभा उपचुनाव के दौरान बीजेपी सांसद के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के चार मामले दर्ज कराए गए थे।


दरअसल, मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के चार अलग-अलग मामले दर्ज कराए गए थे। देवघर के तत्कालीन डीससी मंजूनाथ भजयंत्री ने बीजेपी सांसद के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में यह मामले दर्ज कराए थे। बीजेपी सांसद ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।


निशिकांत दुबे की याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने बीजेपी सांसद के खिलाफ दर्ज चार आचार संहिता के केस को रद्द करने का आदेश दिया। इससे पहले हाईकोर्ट ने निशिकांत दुबे के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाने का आदेश दिया था।
 
 

हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद निशिकांत दुबे ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘मधुपुर विधानसभा उपचुनाव ख़त्म होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के हंसेडी उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने चुनाव आयोग के आदेश की अवहेलना कर मेरे उपर चार केस देवघर ज़िले के विभिन्न थानों में दर्ज किया था। आज माननीय झारखंड हाईकोर्ट ने सभी केस को रद्द कर राज्य सरकार कa लताड़ लगाई। सत्य सुदंर है और साक्षात शिव है’।