ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / प्रशांत किशोर ने बीजेपी के नेताओं से बनाई दूरी, एक नाव पर सवार...

प्रशांत किशोर ने बीजेपी के नेताओं से बनाई दूरी, एक नाव पर सवार होकर भी नहीं बैठे साथ

02-Nov-2019 04:46 PM

PATNA : प्रशांत किशोर को लेकर बीजेपी और जेडीयू के बीच रिश्ते हाल के दिनों में तल्ख रहे हैं। इसका सीधा असर प्रशांत किशोर और बीजेपी नेताओं के रिश्तो पर भी पड़ा है। छठ के मौके पर आज यह तस्वीर और साफ हो गई।

दरअसल छठ के मौके पर पटना के गंगा घाटों के भ्रमण पर सीएम नीतीश के साथ निकले बीजेपी नेताओं से जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने दूरी बनाए रखी। बीजेपी नेताओं के साथ एक ही नाव की सवारी करने के बावजूद पीके दूर-दूर दिखे। नीतीश के साथ राज्यपाल फागू चौहान, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी बैठे रहे लेकिन प्रशांत किशोर ने इन नेताओं के बीच बैठना जरूरी नहीं समझा। पीके बोट पर सवार हुए लेकिन वह बीजेपी नेताओं के साथ बैठने की बजाय दूर खड़े रहे। 

कभी बीजेपी के लिए चुनावी रणनीतिकार की भूमिका अदा कर चुके प्रशांत किशोर 2015 के विधानसभा चुनाव में बिहार के अंदर बीजेपी के खिलाफ और जेडीयू के लिए रणनीति बनाई थी। भले ही नीतीश कुमार ने एनडीए में जाने का फैसला कर लिया लेकिन प्रशांत किशोर बीजेपी के खिलाफ मुकाबले का कोई मौका नहीं छोड़ते। पीके की कंपनी आईपैक पश्चिम बंगाल में बीजेपी के खिलाफ ममता बनर्जी के लिए चुनावी रणनीति बना रही है। यही वजह है कि प्रशांत किशोर बीजेपी नेताओं के साथ खुद को सहज नहीं पाते और आज छठ के मौके पर भी यह असहजता फिर से देखने को मिली।