ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां

Home / news / BJP के बड़े नेताओं ने पार्टी दफ्तर में किया योग, JDU ऑफिस में...

BJP के बड़े नेताओं ने पार्टी दफ्तर में किया योग, JDU ऑफिस में पसरा रहा सन्नाटा

21-Jun-2021 08:46 AM

PATNA : देश में कोरोना काल की चुनौतियों के बीच आज विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। विश्व योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह-सवेरे देशवासियों को संबोधित भी किया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कई जगहों पर योग कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। राजधानी पटना स्थित बीजेपी कार्यालय में भी योग दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीजेपी के कई बड़े चेहरे पार्टी दफ्तर में योग करते नजर आए। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद के साथ-साथ कई अन्य मंत्री भी बीजेपी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने योग किया।


एक तरफ बीजेपी कार्यालय में जहां योग दिवस के मौके पर तमाम बड़े चेहरे योगासन करते नजर आए तो वहीं दूसरी तरफ से थोड़ी ही दूर पर जेडीयू कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। जेडीयू ने योग दिवस के मौके पर कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। योग दिवस को लेकर शुरुआत से ही राजनीति होती रही है। योग दिवस कि जब शुरुआत की गई थी तब जनता दल यूनाइटेड एनडीए में शामिल नहीं था और उसकी तरफ से लगातार योग दिवस पर तंज भी कस आ जाता था। जेडीयू के नेता यह कहा करते थे कि योग रोज करने की चीज है और इसमें दिखावा नहीं करना चाहिए। हालांकि बाद के दिनों में जब जेडीयू की वापसी एनडीए में हुई तब योग दिवस के कार्यक्रम में पार्टी के नेता शामिल होने लगे। लेकिन अब एक बार फिर योग दिवस पर जेडीयू नेताओं की उदासीनता देखने को मिली है। 


कोरोना महामारी को देखते हुए योग दिवस के मौके पर इस बार भी सरकारी स्तर पर कोई आयोजन नहीं किया गया लेकिन जेडीयू ने पार्टी के लेवल पर भी कोई आयोजन नहीं किया। संभव है कि जेडीयू के नेता इस बात की दलील दें की कोरोना के खतरे को देखते हुए ऐसा आयोजन नहीं किया गया। लेकिन यह बात सबको मालूम है कि जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में लगातार बैठकों का आयोजन हो रहा है। आरसीपी सिंह ने रविवार को वर्चुअल सम्मेलन का भी आयोजन किया था लेकिन योग दिवस पर  पार्टी ने चुप्पी साध लिम ना तो कोई आयोजन हुआ और ना ही पार्टी के नेताओं ने इसमें कोई दिलचस्पी दिखाई। योग दिवस के मौके पर इस सियासी योग लेकर अगर विरोधी बीजेपी और जेडीयू के ऊपर निशाना साथ हैं तो इसमें कोई अचरज नहीं होगा।