ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध Bihar Bhumi: बिहार में तीन माह के भीतर खत्म होंगे भूमि विवाद के सभी मामले, सरकार ने जारी किए निर्देश; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar Bhumi: बिहार में तीन माह के भीतर खत्म होंगे भूमि विवाद के सभी मामले, सरकार ने जारी किए निर्देश; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Viral Video: किराए पर पत्नी दे रहा यह युवक, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भड़का यूजर्स का गुस्सा Viral Video: किराए पर पत्नी दे रहा यह युवक, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भड़का यूजर्स का गुस्सा Purnia Jogbani Bus Service: पूर्णिया एयरपोर्ट-जोगबनी बस सेवा शुरू, दो और बसों का जल्द शुरू होगा परिचालन, जानिए पूरी अपडेट छपरा में सेक्स रैकेट का खुलासा: एक महिला सहित दो युवक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार Patna Crime News: पटना में रिटायर क्लर्क के बेटे का अपहरण, पुलिस ने 4 घंटे में किया बरामद; बदमाशों ने मांगी थी 30 लाख की फिरौती Patna Crime News: पटना में रिटायर क्लर्क के बेटे का अपहरण, पुलिस ने 4 घंटे में किया बरामद; बदमाशों ने मांगी थी 30 लाख की फिरौती Inspirational Story: ‘UPSC क्लियर नहीं कर पाए... कोई बात नहीं,’ IAS Officer ने बताया प्लान B, जानिए

BJP नेताओं का नीतीश पर ताबड़तोड़ हमला, संजय पासवान से लेकर सच्चिदानंद राय ने नीतीश को हैसियत बतायी

BJP नेताओं का नीतीश पर ताबड़तोड़ हमला, संजय पासवान से लेकर सच्चिदानंद राय ने नीतीश को हैसियत बतायी

21-Sep-2019 03:54 PM

PATNA : पटना में आज भोला पासवान शास्त्री की जयंती के बहाने जुटे भाजपा के फायर ब्रांड नेताओं ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. सम्मेलन के आयोजक संजय पासवान से लेकर सच्चिदानंद राय ने एक बार फिर नीतीश कुमार को हैसियत दिखायी. भाजपा नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार बीजेपी के  भरोसे बिहार में राज कर रहे हैं, अगर बीजेपी के नेताओं से इतना ही परेशानी है तो जो करना है वो कर लें.

सच्चिदानंद राय का सीधा हमला
भाजपा नेता सच्चिदानंद राय ने कहा कि उन्हें या बीजेपी के किसी नेता-कार्यकर्ता को नीतीश कुमार से नसीहत लेने की जरूरत नहीं हैं. सच्चिदानंद राय ने कहा " कल नीतीश कुमार जिस भाषा का प्रयोग कर रहे थे वो बेहद आपत्तिजनक है. नीतीश ने कहा कि कुछ लोग घचपच कर रहे हैं और उनसे वे 2020 के चुनाव के बाद निपट लेंगे. भाजपा के किसी कार्यकर्ता को नीतीश कुमार से नसीहत लेने की जरूरत नहीं है. नीतीश आज भी भाजपा को नुकसान पहुंचा रहे हैं, आगे भी उन्हें जितना नुकसान पहुंचाना है पहुंचा लें." सच्चिदानंद राय ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता मर्यादा का पालन करते हैं इसलिए मर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. वर्ना और भी बहुत कुछ बोला जा सकता है. 

इससे पहले संजय पासवान ने भी साधा निशाना
इससे पहले संजय पासवान ने भी नीतीश कुमार पर निशाना साधा. संजय पासवान ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री जैसे नेताओं ने तीन दफे अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन आज के नेता कुर्सी पकड़ कर बैठ गये हैं. वे हर हाल में सत्ता में बने रहना चाहते हैं.

क्या उपर के इशारे के बगैर बोल रहे हैं भाजपा नेता
सवाल ये उठता है कि क्या संजय पासवान से लेकर सच्चिदानंद राय जैसे नेता उपर से इशारे के बगैर बोल रहे हैं. भाजपा अनुशासन वाली पार्टी मानी जाती है. पार्टी लाइन के खिलाफ बयानबाजी करने वालों का भाजपा बर्दाश्त नहीं करती रही है. ऐसे में अगर संजय पासवान से लेकर सच्चिदानंद राय को पार्टी बर्दाश्त कर रही है तो इसका सीधा मतलब है कि बात कुछ और है.