ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला

Home / news / BJP नेता के बजाय कार्यकर्ता ने ले लिया सिंबल, असली नेता की जगह...

BJP नेता के बजाय कार्यकर्ता ने ले लिया सिंबल, असली नेता की जगह खुद ही नामांकन कराने पहुंचा

13-Oct-2020 11:08 AM

SAMASTIPUR : समस्तीपुर के रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र से असली बीजेपी नेता के बजाय एक कार्यकर्ता नामांकन कराने पहुंच गया. उसने धोखे से पार्टी का सिंबल भी ले लिया और उसमें अपना नाम, पिता का नाम भरकर नामांकन कराने अनुमंडल भी पहुंच गया. लेकिन ऐन वक्त पर पूरा मामला सामने आ गया और वो सिंबल रद्द कर पार्टी ने असली नेता को नया सिंबल दिया. 

बताया जा रहा है कि रोसड़ा विधानसभा से बीजेपी जिला मंत्री वीरेंद्र कुमार पासवान को उम्मीदवार बनाया है. लेकिन सोशल मीडिया में सूची में वीरेंद्र कुमार पासवान का नाम देखकर दरभंगा का रहने वाला बीजेपी कार्यकर्ता वीरेंद्र पासवान पार्टी कार्यालय पहुंच गया और सिंबल लेकर चला गया. असली नेता जब सोमवार को पार्टी ऑफिस पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि सिंबल तो वीरेन्द्र पासवान ले गए. जिसके बाद बीजेपी नेताओ की होश उड़ गए. सबने बताया कि वीरेंद्र कुमार पासवान तो हमारे साथ हैं फिर कौन टिकट ले गया.  

इसके बाद  जांच शुरू हुई और बीजेपी के कार्यकर्ताओं को रोसड़ा अनुमंडल कार्यालय पहुंचे, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ. दरभंगा के रहने वाले वीरेंद्र पासवान ने सिंबल ले लिया था और उसमें अपना नाम पता भी भर दिया  था. इसकी सूचना प्रदेश कार्यालय को दी गई. तब पहले जारी किए गए सिंबल को रद्द करते हुए असली वीरेन्द्र कुमार पासवान के नाम से नया सिंबल जारी किया गया.