ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / BJP नेता की गोली मारकर हत्‍या, बाहुबली धनंजय सिंह की पत्‍नी के खिलाफ...

BJP नेता की गोली मारकर हत्‍या, बाहुबली धनंजय सिंह की पत्‍नी के खिलाफ लड़ चुके थे चुनाव

07-Mar-2024 11:32 AM

By First Bihar

DESK : देश के अलग -अलग राज्यों में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भाजपा नेता से जुड़ा हुआ है। जहां गोली मारकर इनकी हत्या कर दी गई है। 


वहीं, यूपी के जौनपुर में बीजेपी के जिला मंत्री प्रमोद यादव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी है। प्रमोद 2012 में बीजेपी के टिकट पर बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्‍नी जागति सिंह के खिलाफ मल्‍हनी सीट से यूपी विधानसभा का चुनाव लड़े थे। उस चुनाव में इस सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्‍मीदवार पारस नाथ यादव को जीत मिली थी। जबकि जागृति सिंह दूसरे नंबर पर रहीं थीं।


बताया जा रहा है कि, सुबह 10 बजे के करीब बदमाशों ने भाजपा नेता पर हमला कर उनपर गोली चला दी। प्रमोद यादव को आनन फानन में जिला अस्‍पताल ले जाया गया जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। इस वारदात के बाद जिला पुलिस ऐक्‍शन में आ गई है। जौनपुर जिले में जगह-जगह चेकिंग चल रही है। भाजपा नेता को गोली मारने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है। 


उधर, गुरुवार को जौनपुर के बक्‍सा थाना क्षेत्र के बोधापुर मोड़ पर यह वारदात हुई है। अज्ञात बदमाशों ने भाजपा नेता प्रमोद यादव को गोली मार दी। प्रमोद को लेकर लोग आनन-फानन में जिला अस्‍पताल पहुंचे। डॉक्‍टरों ने इलाज शुरू किया लेकिन थोड़ी देर बाद ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है।