होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस
05-May-2023 12:44 PM
By First Bihar
DESK : भाजपा के नेता और बंगाल के नेता प्रतिपक्ष की मुश्किलें फिर से बढ़ गयी है। इनके काफिले में शामिल एक कार की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि उक्त वाहन नंदीग्राम सांसद के काफिले का हिस्सा था या नहीं।
दरअसल, गुरुवार देर रात भाजपा नेता अपने किसी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस आ रहे थे। उसी दौरान उनके काफिले की चपेट में आने एक शख्स की मौत की खबरें निकल कर सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस यह जांच कर रही है वो कार भाजपा नेता के काफिले में शामिल था या नहीं। लेकिन,स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल के पुरबा मेदिनीपुर जिले के चांदीपुर में कथित तौर पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी की कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों और एक चश्मदीद के मुताबिक, शेख इसराफिल के रूप में पहचाने जाने वाला शख्स सड़क के किनारे था, जब कार ने उसे टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि,विपक्ष के नेता (एलओपी) शुभेंदु अधिकारी मोइना में पार्टी के एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। एक प्रत्यक्षदर्शी का आरोप है कि उनकी कार ने सड़क किनारे खड़े एक शख्स को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद भी कार नहीं रुकी। दुर्घटना के कारण स्थानीय लोगों ने एक घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम किया, जिन्होंने सड़क को अवरुद्ध कर दिया और शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उसके लिए कड़ी सजा की मांग की।
इधर, इस हादसे के बाद भारी पुलिस बल दुर्घटनास्थल पर रवाना किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। व्यक्ति के शव को तमलुक अस्पताल भेजा गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना को लेकर जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''मृतक शेख इसराफिल एक पेट्रोल पंप के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रहा था, तभी रात साढ़े दस बजे एक कार ने उसे टक्कर मार दी और स्थानीय अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। यह कार शुभेंदु अधिकारी के काफिले का हिस्सा जैसा कि कुछ लोगों ने दावा किया है।"