Vaibhav Suryavanshi : अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी अब 10वीं बोर्ड परीक्षा की चुनौती के लिए तैयार; जारी हुआ एडमिट कार्ड; जानिए किस सेंटर पर देंगे एग्जाम Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द
02-Feb-2021 09:23 AM
PATNA : लगभग ढाई महीने से चल रहा नीतीश कैबिनेट का विस्तार अब जल्द ही हो जाएगा. इसके लिए बीजेपी जल्द ही अपने कोटे से मंत्री बनने वाले नेताओं की लिस्ट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपने वाली है. इस लिस्ट के मिलते ही एनडीए मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा. सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बिहार बीजेपी के नेताओं की लंबी बैठक चली. इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तरफ से मंत्री बनने वाले नामों को फाइनल कर दिया है.
जेपी नड्डा के साथ बिहार बीजेपी के नेताओं की जो बैठक हुई उसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, बिहार के दोनों डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद और रेणु देवी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल के साथ-साथ पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी और प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र भी शामिल हुए. इस बैठक में राज्य कैबिनेट में शामिल होने वाले नामों पर एक-एक कर चर्चा की गई. पार्टी ने यह तय किया है कि सभी वर्गों को मंत्रिमंडल में तरजीह दी जाए और क्षेत्रीय समानता का भी ख्याल रखा जाए.
बीजेपी के अंदरूनी सूत्र बता रहे हैं कि पार्टी ज्यादातर नए चेहरों को कैबिनेट में जगह देने का मन बना चुकी है. हालांकि कुछ ऐसे पुराने चेहरों को भी मंत्रिपरिषद में शामिल किया जा सकता है जिन्हें अब तक मौका नहीं मिला. इस बात की उम्मीद ना के बराबर है कि पुराने और दिग्गज चहरों को पार्टी एक बार वापस कैबिनेट में शामिल करेगी. हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि बीजेपी और जेडीयू के बीच कैबिनेट में साझेदारी का फार्मूला क्या होगा.
जनता दल यूनाइटेड के नेता कहते आ रहे हैं कि बीजेपी के साथ उनकी हिस्सेदारी बराबरी की होनी चाहिए लेकिन बिहार विधानसभा में अंकगणित को देखते हुए बीजेपी कैबिनेट में जेडीयू के मुकाबले ज्यादा हिस्सेदारी चाहती है. मुकेश सहनी और जीतन राम मांझी को एक-एक मंत्री पद दिया गया है और इस बात की संभावना नहीं दिखती है कि इन दोनों नेताओं को मंत्री कोटे में कोई और जगह मिल पाएगी. 19 फरवरी से बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू होने वाला है और अब यह बात पक्की हो गई है कि उसके पहले नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा.