LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
22-Oct-2022 11:30 AM
PATNA : बिहार में दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं, इस उपचुनाव को लेकर घमासान जारी है। यह सीट मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट है। इस चुनाव में किसी सीट की सबसे अधिक चर्चा है तो वह है मोकामा विधानसभा सीट। इस सीट को लेकरभाजपा ने ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को टिकट थमाया है जबकि राजद की ओर से महागठबंधन ने जेल में बंद बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने एक तस्वीर जारी की है जिसमें अनंत सिंह कोर्ट परिसर में कई लोगों से मिलते-जुलते दिख रहे हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने एक तस्वीर जारी की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने फेसबुक पोस्ट में यह दावा किया है कि बाहुबली अनंत सिंह कोर्ट परिसर में मोकामा के लोगों से मिल रहे हैं और बड़ी तादाद में जुटे लोगों से बातचीत कर रहे हैं। संजय जायसवाल ने इस तस्वीर के जरिये सरकार पर हमला बोला है। उनका दावा है कि ये तस्वीर मोकामा चुनाव प्रचार की है। अनंत सिंह खुलेआम कोर्ट परिसर में लोगों के साथ बैठक और बातचीत करते हैं।
संजय जायसवाल ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए यह आरोप लगाया है कि अनंत सिंह जेल के अंदर से वीडियो कॉल के जरिये लगातार निर्देश जारी कर रहे हैं। वह जेल से अंदर से अपने लोगों को निर्देश देते रहते हैं। बता दें कि, इससे पहले भी जेल में बंद मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को लेकर यह विवाद चलता रहा है कि वह जेल के अंदर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं। इसको लेकर जब छापेमारी की गई तो उनके सेल से मोबाइल फोन भी जब्त किया गया था। वहीं अब चुनाव के दौरान जब दो बाहुबली आमने-सामने हैं तो इस तरह की तस्वीरें सामने आ रही है।
गौरतलब हो कि, इसबार का मोकामा उपचुनाव काफी चुनाव दिलचस्प रहेगा। मोकामा में एक तरफ पिछले 16 सालों से अपना साम्राज्य बना चुके अनंत सिंह होंगे, तो दूसरी तरफ बाहुबली नेता और मोकामा निवासी ललन सिंह की पत्नी है। ललन सिंह बाहुबली नेता सुरजभान के करीबी बताये जाते हैं।ललन सिंह की पत्नी का चुनाव प्रचार करने सुरजभान सिंह की पत्नी भी मैदान में उतर चुकी है।