Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज
17-Oct-2024 01:46 PM
By First Bihar
DESK : नायब सिंह सैनी दूसरी बार हरियाणा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अन्य शीर्ष नेता मौजूद रहे। पंचकूला में आयोजित इस समारोह में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उनके उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए।
वहीं, यह शपथ ग्रहण हरियाणा के लिए ऐतिहासिक कार्यक्रम है क्योंकि हरियाणा में बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। नायब सिंह सैनी के साथ 10 से 12 मंत्री मंत्री भी शपथ ले रहे हैं हरियाणा में 5 अक्टूबर को चुनाव हुए थे जिसमें बीजेपी ने 90 में से 48 सीटें जीतीं थी वहीं कांग्रेस ने 37 सीट पर जीत दर्ज की थी।
जानकारी के अनुसार सीएम सैनी के तुरंत बाद ही अनिल विज ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। कैबिनेट में कई पुराने दिग्गज तो कुछ नए और युवा चेहरे भी शामिल हैं। अनिल विज को खुद नायब सिंह सैनी ने फोन किया था और शपथ समारोह में बुलाया। अनिल विज का उनके मातहत मंत्री बनना अहम है क्योंकि वह खुद को भी मुख्यमंत्री का चेहरा बताते रहे हैं।
मालूम हो कि सैनी और अनिल विज के अलावा किशन लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महीपाल ढांडा, आरती सिंह राव, श्याम सिंह राणा, मूलचंद शर्मा,गौरव गौतम,अरविंद शर्मा श्रुति चौधरी, कृष्ण बेदी,घनश्याम दास अरोड़ा,रणबीर गंगुआ,विपुल गोयल ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इधर, इस बीच मंच पर एनडीए नेताओं का जमावड़ा दिख रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा देश के कुल 19 राज्यों के सीएम पहुंचे हैं तो वहीं भाजपा एवं सहयोगी दलों द्वारा शासित राज्यों के 16 डिप्टी सीएम भी आए हैं। फिलहाल मंच पर एकनाथ शिंदे, मोहन यादव, अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी जैसे नेता दिख रहे हैं। इसके अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, असम के हिमंत बिस्वा सरमा, गोवा के प्रमोद सावंत समेत कई और नेता मौजूद हैं।