Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर
22-Sep-2023 04:28 PM
By First Bihar
DELHI: साउथ दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने संसद के विशेष सत्र के दौरान बसपा सांसद के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। बीजेपी सांसद द्वारा सदन के भीतर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर देश की सियासत गर्म हो गई है। एक तरफ जहां बसपा सांसद दानिश अली ने स्पीकर को पत्र लिखकर बीजेपी सांसद की सदस्यता रद्द करने की मार कर दी है तो वहीं बीजेपी ने बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के अमर्यादित बयान को लेकर विपक्ष की तमाम पार्टियां बीजेपी पर हमलावर हो गई हैं। मामले के तूल पकड़ने के बाद बीजेपी आलाकमान ने रमेश बिधूड़ी को असंसदीय भाषा के प्रयोग के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीजेपी ने बिधूड़ी को 15 दिनों के भीतर नोटिस का जवाब देने के लिए कहा है। पार्टी ने पूछा है कि असंसदीय भाषा के इस्तेमाल के लिए क्यों न उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए?
उधर, बसपा सांसद दानिश अली ने कहा है कि अगर संसद में उनके अधिकारों की रक्षा नहीं हो सकती है तो वे किसके पास जाएं। उन्होंने कहा है कि रमेश बिधूड़ी ने बाहर देख लेने की धमकी दी है। ऐसे में संसद से इस्तीफा देने के अलावा और कोई चारा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय को पत्र लिखा है और मुझे विश्वास है कि वो घटना पर संज्ञान लेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे। संसद में ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी सांसद के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया।
बता दें कि बीते गुरुवार को लोकसभा में चंद्रयान 3 की सफलता पर बहस के दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी सदन में बोल रहे थे। इसी दौरान बसपा सांसद दानिश अली ने उन्हें बीच में टोक दिया। जिसके बाद रमेश बिधूड़ी बिफर गए और दानिश अली के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। जिसको लेकर विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया। जिस पर सदन के उपनेता राजनाथ सिंह ने बीच-बचाव किया और बिधूड़ी की तरफ से खेद प्रकट किया। साथ ही उन्होंने रमेश बिधूड़ी के आपत्तिजनक शब्दों को रिकॉर्ड से हटाने की भी बात कही थी। जिसके बाद किसी तरह से मामला शांत हुआ था।