Vaibhav Suryavanshi : अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी अब 10वीं बोर्ड परीक्षा की चुनौती के लिए तैयार; जारी हुआ एडमिट कार्ड; जानिए किस सेंटर पर देंगे एग्जाम Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द
30-Jan-2021 01:44 PM
DELHI : लोक जनशक्ति पार्टी को लेकर जेडीयू के दावों का जवाब भारतीय जनता पार्टी ने दे दिया है. भाजपा ने साफ कर दिया है कि चिराग पासवान और उनकी पार्टी एनडीए में शामिल हैं. चिराग पासवान को संसद के बजट सत्र से पहले आयोजित एनडीए की बैठक में शामिल होने का न्योता भी दिया गया है. हालांकि तबीयत खराब होने के कारण चिराग पासवान बैठक में शामिल नहीं होंगे.
जेडीयू के दावों को बीजेपी का जवाब
दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा से चोट खायी जेडीयू ने बार-बार ये कहा है कि लोक जनशक्ति पार्टी अब एनडीए का हिस्सा नहीं है. पिछले महीने भी जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दौरान मीडिया से बात करते हुए पार्टी के प्रधान महासचिव के सी त्यागी ने कहा था कि लोक जनशक्ति पार्टी अब एनडीए से बाहर हो चुकी है. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह भी ऐसा दावा कर चुके हैं.
चिराग को एनडीए की बैठक का न्योता
लेकिन बीजेपी ने जेडीयू के दावों की हवा निकाल दी है. संसद के बजट सत्र से पहले एनडीए के घटक दलों की बैठक बुलायी गयी है. संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद पटेल ने एनडीए के तमाम घटक दलों के नेताओं को न्योता भेजकर बैठक में शामिल होने को कहा है. प्रल्हाद जोशी ने चिराग पासवान को भी पत्र भेजकर 30 जनवरी की दोपहर साढे तीन बजे से होने वाली बैठक में शिरकत करने को कहा है. जाहिर है बीजेपी ने ये साफ कर दिया है कि लोकजनशक्ति पार्टी एनडीए का हिस्सा है.
चिराग की तबीयत खऱाब
हालांकि चिराग पासवान बैठक में शामिल नहीं होंगे. चिराग पासवान की तबीयत पिछले दो दिनों से खराब है. उनका कोविड टेस्ट भी कराया गया है. पिछले दो दिनों से उनकी तबीयत खराब है. डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट करने को कहा है. तबीयत खराब होने के कारण चिराग पासवान एनडीए की बैठक के साथ साथ ऑल पार्टी मीटिंग में भी शामिल नहीं हो पायेंगे. लोजपा की ओर से ये जानकारी दी गयी है.
अब क्या करेगा जेडीयू
सवाल ये है कि जब बीजेपी ने साफ कर दिया है कि लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए का हिस्सा है तब जेडीयू का क्या स्टैंड होगा. नीतीश कुमार और उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी बुरी हालत के लिए एलजेपी को जिम्मेवार करार दे चुकी है. जेडीयू ने बीजेपी पर लगातार ये दबाव भी बनाया कि लोजपा को एनडीए से बाहर कर दिया जाये. लेकिन बीजेपी ने जेडीयू की बात नहीं मानी. चर्चा ये भी है कि नरेंद्र मोदी कैबिनेट के अगले विस्तार में चिराग पासवान को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है. ऐसे में जेडीयू का स्टैंड क्या होगा ये देखने की बात होगी.