ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / BJP ने दिलाई लालू - नीतीश को पहचान, बोले सम्राट चौधरी ... नीतीश...

BJP ने दिलाई लालू - नीतीश को पहचान, बोले सम्राट चौधरी ... नीतीश कुमार को कंधे पर बैठाकर सिखाया सरकार चलाना

30-Jan-2023 12:42 PM

By First Bihar

PATNA  : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद के भाजपा में शामिल होने को लेकर चल रही अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है।  सीएम नीतीश कुमार ने साफ़ तौर पर कह दिया है कि, मरने का होगा तो मर जाएंगे, लेकिन अब गलती से भी भाजपा में शामिल नहीं होंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि, वतर्मान भी भाजपा पहले की अटल जी की भाजपा की तरह नहीं रही। इस बीच सीएम के इस बयान पर अब भाजपा के तरफ से भी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गयी है। भाजपा के तरफ से यह कहा जाना शुरू कर दिया है कि, नीतीश कुमार को हमने ही सरकार चलाना सिखाया है। 


दरअसल, बिहार विधान परिषद् के नेता विरोधी दल सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश के मरते दम तक भाजपा के साथ नहीं जाने के सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि,बीजेपी ने ही नीतीश कुमार को अपने कंधे पर बैठाकर सरकार चलाने के बारे में सिखाया।  इतना ही नहीं, जेडीयू के कई ऐसे नेता है जो आज समाज में खुद को बहुत बड़ा नेता बताते हैं इसके पीछे भी भाजपा का ही सहयोग है। 


इसके आलावा सम्राट ने नीतीश कुमार और जेडीयू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, लालू यादव हो या नीतीश कुमार इनलोगों को पहचान दिलवाने का नाम भाजपा दिलवाने का काम भाजपा ने ही किया है वरना इनकी पहचान कभी भी इतनी बड़ी नहीं हो पाती।  लेकिन, अब बिहार की जनता सबकुछ समझ चुकी है और बहुत जल्द इसका परिणाम भी देखने को मिलेगा। इन्होंने इससे पहले भी कहा था कि, मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन भाजपा में शामिल नहीं होंगे, लेकिन इसके बाबजूद वो बीजेपी में शामिल हुए थे। इसलिए वो अच्छी तरह से समझ लें कि, बीजेपी ने ही उनको नेता बनाने का काम किया है। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले अब मुझे मरना कबूल है लेकिन भाजपा के साथ नहीं जाऊंगा। नीतीश ने कहा कि चुनाव आने दीजिये किसकी कितनी हैसियत है इसका पता चल जायेगा। हम लोग तो अटल जी को मानने वाले थे इसलिए उनके साथ थे । उसके बाद तो 2013 में हम लोगों ने उन्हें छोड़ दिये थे। बाद में पीछे पड़के 2017 में साथ ले आये। उनकी बात मान कर हम उनके साथ चले गये थे।  लेकिन अब फिर अलग हो गये हैं।